Dhurandhar 2 Earnings Controversy: फिल्मी दुनिया में अक्सर कहानियां लोगों के दिलों तक पहुंचती हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग हो गया है। Dhurandhar 2: द रिवेंज की जबरदस्त कमाई ने एक अनोखी बहस को जन्म दे दिया है। पाकिस्तान के कराची के लियारी इलाके के लोगों ने फिल्म की कमाई में हिस्सा मांगना शुरू कर दिया है। यह मांग अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
लयारी के लोग क्यों कर रहे हैं ये मांग?
इस मांग के पीछे एक खास वजह है। फिल्म की कहानी और सेटिंग काफी हद तक लयारी इलाके पर आधारित बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है, कि फिल्म ने उनके इलाके की वास्तविक परिस्थितियों और कहानियों को इस्तेमाल किया है, जिससे फिल्म को पहचान और सफलता मिली। ऐसे में उनका मानना है ,कि इस कमाई का एक हिस्सा लयारी के विकास में लगाया जाना चाहिए।
Aditya Dhar should give us 500 crore. 😳
A journalist said that Dhurandhar made 1000 crore, after which people in Lyari said that the director should give them 500 crore to build roads and for other needs. 😂 pic.twitter.com/NAyH53ONtf
— CineAlpha (@CineAlpha1) March 27, 2026
कुछ लोग तो सीधे तौर पर 500 करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ ने 70 से 80 प्रतिशत तक हिस्सेदारी की बात कह दी है। एक स्थानीय निवासी ने कहा, “अगर फिल्म 1000 करोड़ कमा रही है, तो आधा पैसा लयारी को मिलना चाहिए, ताकि यहां की सड़कों और बच्चों की हालत सुधर सके।”
वायरल वीडियो ने बढ़ाया मुद्दा-
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लयारी के कई लोग अपनी मांग खुलकर रखते नजर आ रहे हैं। एक व्यक्ति ने कहा, कि इलाके की सड़कों की हालत इतनी खराब है, कि बच्चों के पैरों में छाले पड़ जाते हैं। उनका कहना है, कि अगर फिल्म की कमाई का थोड़ा सा हिस्सा भी मिल जाए, तो इलाके की तस्वीर बदल सकती है। वहीं एक अन्य निवासी ने इसे “VIP फिल्म” बताते हुए उम्मीद जताई, कि इससे लयारी का विकास हो सकता है।
Aditya Dhar ji, demand has increased. 🤣
Now, people in Lyari are demanding 70–80% share of the profits from Dhurandhar 2.
Pakistan really never miss a chance to demand money on any occasion. Please help them. https://t.co/QaBmx0TF5I pic.twitter.com/LnKnKTTdVI
— Suraj Kumar Bauddh (@SurajKrBauddh) March 28, 2026
सच्चाई क्या है कहां हुई थी शूटिंग?
दिलचस्प बात यह है, कि फिल्म का ज़्यादातर हिस्सा असल लयारी में शूट नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म के कई सीन मुंबई और अन्य अंतरराष्ट्रीय लोकेशनों पर बनाए गए सेट्स में शूट किए गए हैं। यानी कहानी भले ही लयारी से प्रेरित हो, लेकिन शूटिंग वहां बड़े पैमाने पर नहीं हुई।
इंटरनेट पर मिली-जुली प्रतिक्रिया-
इस पूरे मामले ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। कुछ लोग इसे मजाकिया अंदाज में ले रहे हैं और मीम्स बना रहे हैं, तो कुछ इसे पूरी तरह अव्यावहारिक मांग बता रहे हैं। वहीं एक वर्ग ऐसा भी है, जो यह सवाल उठा रहा है, कि क्या फिल्मों को असली जगहों और कहानियों का इस्तेमाल करते समय वहां के लोगों के प्रति कोई जिम्मेदारी निभानी चाहिए?
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 एक्टर Aditya Uppal को पाकिस्तान से मिल रही जान की धमकी, खुद बताई आपबीती
फिल्म से बाहर निकलकर हकीकत तक पहुंची कहानी-
धुरंधर 2: द रिवेंज ने यह साबित कर दिया है, कि सिनेमा सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहता। कभी-कभी यह असल जिंदगी में भी बहस और उम्मीदों को जन्म दे देता है।
ये भी पढ़ें- कौन थीं एक्ट्रेस Harshil Kalia? जिनकी मौत के बाद भयानक कार एक्सिडेंट का वीडियो हुआ वायरल



