Delhi Earth Hour
    Photo Source - Google

    Delhi Earth Hour: 29 मार्च की रात 8:30 से 9:30 बजे के बीच जब देशभर में Earth Hour मनाया जा रहा था, तब दिल्ली ने एक ऐसा काम किया जो आंकड़ों में तो छोटा लगता है, लेकिन अर्थ बहुत बड़ा रखता है। राजधानी ने सिर्फ एक घंटे में 216 MW बिजली की बचत की। BSES के मुताबिक, इसमें से 174 MW अकेले उनके सेवा क्षेत्र से आया। यह संख्या बताती है, कि जब आम लोग एक साथ मिलकर कुछ करने की ठानते हैं, तो नतीजे कितने प्रभावशाली हो सकते हैं।

    क्या है Earth Hour और क्यों है ज़रूरी?

    World Wildlife Fund यानी WWF द्वारा आयोजित यह वैश्विक पहल हर साल लाखों लोगों को एक घंटे के लिए अपनी बत्ती बंद करने के लिए प्रेरित करती है। यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक कदम नहीं है, यह पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और कम कार्बन भविष्य की तरफ बढ़ने का संकल्प है। पिछले दो दशकों में Earth Hour एक जागरूकता पल से एक बड़े आंदोलन में बदल चुका है।

    दिल्ली का सफर-

    दिल्ली के आंकड़े बेहद उत्साहजनक हैं। 2024 में Earth Hour के दौरान राजधानी ने 206 MW बिजली बचाई थी, जो 2025 में बढ़कर 269 MW हो गई। और इस साल 2026 में 216 MW की बचत हुई। यह आंकड़े बताते हैं, कि दिल्लीवासियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है और लोग इस पहल को गंभीरता से ले रहे हैं।

    BSES के लिए यह सिर्फ एक घंटा नहीं-

    BSES का कहना है, कि उनके लिए Earth Hour सिर्फ एक घंटे का आयोजन नहीं है, बल्कि यह उनकी स्थायी ऊर्जा की दिशा में निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कंपनी दिल्ली की ऊर्जा व्यवस्था को बदलने के लिए लगातार काम कर रही है। 13,000 से ज़्यादा छत पर सौर ऊर्जा कनेक्शन और 6,300 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पॉइंट लगाए जा चुके हैं। बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली पर भी काम चल रहा है। कंपनी का लक्ष्य है, कि वर्ष 2026-27 तक उनके हरित ऊर्जा पोर्टफोलियो में 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी हो जाए।

    ये भी पढ़ें- हिंसा में बदला खुशी का माहौल, मंदिर के पास प्री-वेडिंग फोटोशूट में हुई फोटोग्राफर की हुई पिटाई

    एक घंटे से शुरू हुई यात्रा-

    एक घंटे की बत्ती बंदी भले ही छोटी लगे लेकिन यह एक बड़े बदलाव की शुरुआत है। जब करोड़ों लोग एक साथ एक ही दिशा में कदम बढ़ाते हैं, तो पहाड़ भी हिल जाते हैं। दिल्ली अब शहरी जलवायु कार्रवाई में नेतृत्व करने की राह पर है और Earth Hour इस यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

    ये भी पढ़ें- Court को सेट करके जेल से छूटे केजरीवाल? Delhi सीएम Rekha Gupta के बयान से मचा बवाल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।