Harshil Kalia
    Photo Source - Google

    Harshil Kalia: 23 मार्च की रात जयपुर की सड़कों पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे मनोरंजन जगत को सदमे में डाल दिया। 30 वर्षीय अभिनेत्री और मॉडल हर्षिल कालिया रात को काम खत्म करके घर लौट रही थीं। अचानक उनकी कार डिवाइडर से टकराई और पलट गई। CCTV में कैद वो पल इतना भयावह था, कि वीडियो वायरल होते ही लोगों के दिल दहल गए। हर्षिल को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। सिर पर गंभीर चोट लगने से उनका निधन हो गया।

    CCTV वीडियो ने मचाई सनसनी-

    मनी हादसे की जगह के CCTV कैमरे ने वो भयावह पल कैद किया जब हर्षिल की कार डिवाइडर से टकराई और बाईं तरफ पलट गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल गया और देखने वालों को गहरा धक्का लगा। हादसे के तुरंत बाद आसपास से गुज़र रहे वाहन रुक गए और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने मिलकर हर्षिल को पलटी हुई कार से बाहर निकाला और फौरन अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

    कौन थीं Harshil Kalia?

    हर्षिल कालिया एक उभरती हुई अभिनेत्री और मॉडल थीं, जो वेब सिरिज़ क्राइम नेक्ट डोर और कई राजस्थानी music videos में काम कर चुकी थीं। Instagram पर उनके काफी फॉलोअर्स थे और वो क्षेत्रीय मनोरंजन जगत में अपनी एक अलग पहचान बना रही थीं। उनके प्रशंसकों के लिए यह खबर बेहद दुखद है, क्योंकि वो एक बेहद होनहार कलाकार थीं, जिनका भविष्य उज्जवल दिख रहा था।

    हादसे की वजह-

    अभी तक यह स्पष्ट नहीं है, कि हर्षिल की कार अचानक कंट्रोल से बाहर क्यों हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है, कि हादसे में कोई और कारण शामिल था या नहीं। आने वाले दिनों में जांच की और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

    ये भी पढ़ें- Yami Gautam से मिलने पर क्यों ट्रोल हो रहे Karan Johar? लोगों ने याद दिलाई पुरानी बातें..

    एक बार फिर उठा रात की सड़क सुरक्षा का सवाल-

    हर्षिल कालिया की असमय मृत्यु ने एक बार फिर रात की सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। शहर की सड़कों पर रात को अकेले सफर करना कितना खतरनाक हो सकता है, यह हादसा इसकी दर्दनाक मिसाल है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शोक जताया और CCTV वीडियो को संवेदनशीलता के साथ साझा करने की अपील की। एक युवा जीवन का इस तरह अचानक चले जाना, यह दर्द शब्दों में बयान करना मुश्किल है।

    ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में इस एक्ट्रेस ने निकाली कमी, फिल्म को बताया बोरिंग, कहा ये एक..

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।