Dhurandhar 2: धुरंधर 2 ने पहले दिन ₹100 करोड़ से ज़्यादा कमाकर बॉलीवुड का सबसे बड़ा ओपनर बनने का रिकॉर्ड बनाया। आलोचक हों या आम दर्शक हर तरफ से तारीफों की बाढ़ आ गई। लेकिन इस तारीफों के सैलाब में एक अकेली और बेबाक आवाज़ भी थी कन्नड़ अभिनेत्री और पूर्व सांसद रम्या उर्फ दिव्या स्पंदना की। उन्होंने 19 मार्च को फिल्म देखी और X पर एक लंबी पोस्ट लिखकर न सिर्फ फिल्म को Wow तो कहा पर सैथ ही उसे बोरिंग बताया और बल्कि रणवीर सिंह की एक्टिंग को फर्स्ट पार्ट में ज़्यादा अच्छा बताया।
दिमाग ने हार मान ली और हंसने लगा-
रम्या ने लिखा, कि धुरंधर 2 देखना ऐसा है, जैसे किसी बोरिंग विषय की पाठ्यपुस्तक के कभी न खत्म होने वाले अध्याय पढ़ना, एक वक्त के बाद दिमाग हार मान लेता है और निराशा में हंसने लगता है। उन्होंने दर्शकों को सीधे सलाह दी, कि थिएटर में अपना समय और पैसा बर्बाद न करें। उनके मुताबिक, यह उस किस्म का कंटेंट है जहां आप पॉज़ करते हैं, फोन चेक करते हैं और अपने जीवन के फैसलों पर सवाल उठाने लगते हैं। उन्होंने कहा, कि पर देखें जहां एक क्लिक पर एस्केप हो सके।
Just watched Dhurandhar 2 and wow! what a masterclass in how to turn something promising into an endurance test.
It’s like reading a textbook of the most boring subject with never-ending chapters and at some point, your brain just gives up and starts laughing out of sheer despair…— Ramya/Divya Spandana (@divyaspandana) March 20, 2026
रणवीर के बाल-
रम्या का सबसे चर्चित तंज रणवीर सिंह के बालों पर था। उन्होंने लिखा, कि लोग कह रहे हैं, रणवीर ने फिल्म को अपने कंधों पर उठाया, लेकिन मुझे पूरी फिल्म में सिर्फ उनके बाल दिखे। पहले भाग में बालों की अपनी पहचान थी, लेकिन इस बार वो बस सीन को ब्लॉक कर रहे थे। रम्या ने मज़ाक में कहा, कि रणवीर के बालों को ‘Best Supporting Role’ के लिए नामांकित किया जाना चाहिए।
निर्देशन, संवाद, संपादन-
रम्या ने फिल्म के लगभग हर पहलू पर आपत्ति जताई। उन्होंने निर्देशन को कमज़ोर, डायलॉग को औसत और संपादन व पार्श्व संगीत पर भी सवाल उठाए। एक दृश्य का उदाहरण देते हुए, उन्होंने कहा, कि एक किरदार दोनों पांव कटे होने और मिट्टी के तेल में भीगे होने के बावजूद डायलॉग इस तरह बोलता है, जैसे वो “Ted Talk” दे रहा हो। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज़ में कहा, कि ऐसे सीन के लिए Oscar नहीं Nobel Prize मिलनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- Yami Gautam से मिलने पर क्यों ट्रोल हो रहे Karan Johar? लोगों ने याद दिलाई पुरानी बातें..
आदित्य धर और रणवीर को दी नसीहत-
रम्या ने फिल्म को “बोरिंग” बताते हुए, निर्देशक आदित्य धर को सलाह दी, कि अब देशभक्ति और प्रचार से आगे बढ़ने का वक्त आ गया है। रणवीर सिंह को उन्होंने कहा, कि वो इन फिल्मों में जो भूमिकाएं चुन रहे हैं, उनसे कहीं बेहतर अभिनेता हैं। रम्या जो ‘Sandalwood Queen’ के नाम से मशहूर हैं और कन्नड़, तमिल व तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी हैं ,उन्हें दो Filmfare Awards और एक Karnataka State Film Award मिल चुका है। वो जनवरी 2026 में आई फिल्म ‘Rakt Kashmir’ में भी नज़र आई थीं।
ये भी पढ़ें- जानिए कौन हैं Isha Rikhi? पंजाबी एक्ट्रैस और मॉडल जिनसे Badshah ने की शादी



