Viral Video: अयोध्या के राम मंदिर में एक छोटे से बच्चे ने वो कर दिखाया, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। जर्मनी से आए इस बच्चे ने संस्कृत में राम नाम का जाप किया और भक्ति का ऐसा रंग दिखाया, कि पूरा इंटरनेट इसकी तारीफ कर रहा है। जानिए कौन है यह बालक और क्यों बन गया सोशल मीडिया स्टार।
जर्मनी से आया छोटा भक्त अंजनेय-
अयोध्या के राम मंदिर में हाल ही में एक खास दर्शनार्थी आया, जिसने सबका दिल जीत लिया। अंजनेय नाम का यह बच्चा जर्मनी से भारत आया था, राम दरबार में मत्था टेकने। सफेद कपड़े पहने, माथे पर तिलक लगाए, यह बालक जब मंदिर में प्रार्थना करने लगा, तो आसपास के लोग ठिठक गए। उसके राम नाम के उच्चारण में संस्कृत का ऐसा भाव था कि लोग सोचने पर मजबूर हो गया, क्या यह सच में विदेश से आया है?
मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने जब इस बच्चे को देखा तो उनकी जिज्ञासा बढ़ गई। एक भारतीय परिवार से नहीं बल्कि जर्मनी से आया यह बालक हिंदू धर्म और संस्कृति के प्रति इतनी गहरी श्रद्धा रखता है, कि यह देखकर सबको हैरानी हुई।
#WATCH | Ayodhya, UP: A young devotee, Anjeneya, from Germany, who visited Ram Janmabhoomi Temple recently, says, "My experience at Ram Temple was really good. But it is extremely hot. India is like that, but I can manage the hot season. The temple is really good. It was a really… pic.twitter.com/kmC1HkvpcN
— ANI (@ANI) March 22, 2026
राम जी के दर्शन बहुत अच्छे लगे-
ANI से बातचीत में अंजनेय ने अपने अनुभव को शेयर किया। उसने कहा, “मंदिर बहुत सुंदर है और भगवान राम की मूर्ति के दर्शन करना एक अद्भुत अनुभव था।” छोटे से बच्चे की भाषा में इतनी सादगी और भक्ति थी, कि सुनने वाले भावुक हो गए। उसने यह भी बताया, कि हालांकि मौसम बेहद गर्म था, लेकिन वो मैनेज कर पाया। मुस्कुराते हुए उसने कहा, कि गर्मी से कोई दिक्कत नहीं हुई।
सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो-
अंजनेय की मंदिर यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखा और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “यह तो बिल्कुल भारतीय की तरह बोलता है।” दूसरे ने कहा, “भक्ति से भरा हुआ बच्चा है यह।” कई लोगों ने तो इसे चमत्कार तक बता दिया। लोग इस बात से खासतौर पर प्रभावित हुए, कि एक विदेशी बच्चा भारतीय संस्कृति को इतनी गहराई से समझता है।
अंजनेय नाम का खास मतलब-
दिलचस्प बात यह है, कि इस बच्चे का नाम अंजनेय है, जो हनुमान जी का दूसरा नाम है। हिंदू धर्म में हनुमान जी को राम भक्त माना जाता है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन भगवान राम की सेवा में लगा दिया। लोगों ने इस बच्चे के नाम और उसकी भक्ति के बीच एक खास कनेक्शन देखा। कई लोगों ने कमेंट किया, कि जैसे हनुमान जी राम के भक्त थे, वैसे ही यह बालक भी सच्चे मन से राम भक्ति कर रहा है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: गीले सीमेंट पर चलने को मजबूर हुए यात्री, रेलवे की लापरवाही पर इंटरनेट ने पूछा, जेट पैक..
राम मंदिर बन रहा अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल-
अंजनेय की यात्रा ने एक बड़ी बात की तरफ ध्यान खींचा है, अयोध्या का राम मंदिर अब सिर्फ भारतीयों का नहीं बल्कि दुनियाभर के लोगों का आस्था केंद्र बन रहा है। जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद से मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है।
अधिकारियों के अनुमान के मुताबिक, 2026 के अंत तक यहां करोड़ों लोग दर्शन करने आ सकते हैं। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय तीर्थयात्रियों के साथ-साथ जर्मनी, अमेरिका और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों से भी विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या में आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Viral Video: देखें कैसे बिहार पुलिस कांस्टेबल ने बचाई CISF जवान की जान, वीडियो हुआ वायरल



