Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: आमतौर पर बिहार से जुड़े वायरल वीडियो में लोग बिहारियों पर हंसते हैं। लेकिन इस बार इंटरनेट ने पलटकर रेलवे को कठघरे में खड़ा कर दिया। पटना के पास खुसरुपुर रेलवे स्टेशन से एक वीडियो सामने आया, जिसमें दर्जनों यात्री प्लेटफॉर्म पर बिछे ताज़े गीले सीमेंट पर चलते नज़र आ रहे हैं। बात यह थी, कि पूरा प्लेटफॉर्म कंक्रीट से ढका हुआ था और ठीक उसी वक्त ट्रेन आ गई। यात्रियों के पास कोई और रास्ता था ही नहीं।

    न बैरिकेड, न सूचना बस गीला सीमेंट और भीड़-

    Instagram पर ‘citizen_kau’ हैंडल से साझा इस वीडियो को डेढ़ लाख से ज़्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि प्लेटफॉर्म पर न कोई बैरिकेड था, न कोई वैकल्पिक रास्ता और न ही कोई सूचना। ट्रेन रुकी और यात्री उतरे सीधे गीले सीमेंट पर। रेलवे अधिकारियों ने दिन के व्यस्त समय में उसी प्लेटफॉर्म पर निर्माण कार्य करने का फैसला किया, जहां ट्रेनें रुकती हैं — और यही बात लोगों को सबसे ज़्यादा खली।

    इंटरनेट का तीखा तंज-

    पोस्ट के साथ एक तीखी टिप्पणी थी, जो लोगों के दिल की बात कह गई “क्या नौकरशाही में किसी ने सोचा भी नहीं? ट्रेन उसी प्लेटफॉर्म पर रुकी जहां गीला सीमेंट था। यात्री क्या करते जेट पैक लगाकर उतरते?” यह एक लाइन पूरे विवाद की जान बन गई और लोगों ने इसे खूब साझा किया।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: एक महीने में कितना कमाता है पानी पूरी वाला वेंडर, कमाई सुनकर उड़ गए होश

    इंटरनेट बोला इस बार बिहारी नहीं रेलवे ज़िम्मेदार है-

    टिप्पणियों का अम्बार लग गया। एक उपयोगकर्ता ने मज़ाक किया, “ट्रेन गलती से समय पर आ गई और सीमेंट सूखने का मौका नहीं मिला।” दूसरे ने लिखा, “बेचारे यात्री रेलवे की गलती की सज़ा इन्हें भुगतनी पड़ी।” एक ने तंज कसा, “नौकरशाही की सोच होती है, जनता के लिए बनाया था, जनता ने ही बिगाड़ दिया।” एक और ने सवाल उठाया, “ट्रेन को दूसरे प्लेटफॉर्म पर क्यों नहीं मोड़ा? बैरिकेड क्यों नहीं था?” किसी ने पूछा ,”पहले टाइल्स क्यों नहीं बिछाईं?”

    ये भी पढ़ें- Viral Video: पति की 28 साल पुरानी सोने की निशानी कर दी दान, कश्मीरी विधवा ने जीता पूरे देश का दिल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।