Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: कभी-कभी सबसे बड़ी ज़िंदगी की सीख सबसे साधारण जगह से मिलती है। कंटेंट क्रिएटर Cassy Pareira ने एक दिन के लिए पानी पूरी वाले के साथ काम किया, प्याज़ काटे, आलू छीले, पूरी में भरावन भरी, ग्राहकों को परोसा और जब दिन के अंत में उन्होंने कमाई का हिसाब लगाया तो, जो नंबर सामने आया उसने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया।

    एक घंटे में 120 पूरियां-

    Pareira ने वीडियो में बताया, कि इस पानी पूरी की दुकान पर सिर्फ एक घंटे में 120 से ज़्यादा पूरियां बिकीं। थोड़े आराम के बाद फिर भीड़ जुट गई और शाम होते-होते दुकान पर ग्राहकों की कतार लग गई। Pareira ने बताया, कि लोगों का साथ और उत्साह “ज़बरदस्त” था। यह कोई बड़ी दुकान नहीं बस एक सड़क किनारे का ठेला, जो शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक चलता है।

    कमाई का पूरा हिसाब-

    हर प्लेट की कीमत है ₹30 और हर दिन औसतन 80 से 100 प्लेटें बिकती हैं। यानी रोज़ाना करीब ₹3,000 की कमाई। महीने का हिसाब लगाएं तो ₹90,000 और साल भर में करीब ₹10.8 लाख। और यह सब सिर्फ 6 घंटे काम करके। Pareira ने वीडियो में मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, कि इसे अपने BCom करने वाले दोस्तों को ज़रूर दिखाएं।

    इंटरनेट पर मचा धमाल-

    वीडियो वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक यूज़र्स ने लिखा, “इनकी कमाई मेरी CTC से ज़्यादा है।” दूसरे ने कहा, “खाने की दुकान का सबसे बड़ा फायदा ज़िंदगी भर मुफ्त खाना।” एक ने चुटकी ली, “इन्हें BCom वालों से कोई निजी दुश्मनी है” और एक ने सीधा सवाल दाग दिया, “लेकिन BCom वाला कितना कमाता है?” हालांकि कुछ लोगों ने कमाई के आंकड़ों पर सवाल भी उठाए और कहा, कि हर दिन इतनी बिक्री संभव नहीं होती।

    ये भी पढ़ें- Iran ने कैसे ढूंडा अदृश्य F-35 विमान? वायरल वीडियो में छुपा वो जवाब, जो अमेरिका नहीं बताना चाहता

    जब GST वाले पानी पूरी वाले के पीछे पड़ गए-

    यह कोई पहली बार नहीं है, जब पानी पूरी वाले की कमाई सुर्खियों में आई हो। पिछले साल तमिलनाडु के एक पानी पूरी विक्रेता को GST विभाग का नोटिस मिला, क्योंकि 2023-24 में उनके खाते में ऑनलाइन भुगतान के ज़रिए ₹40 लाख आए थे। GST नियमों के मुताबिक, ₹40 लाख से ज़्यादा सालाना कारोबार पर पंजीकरण ज़रूरी है। यह घटना भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

    अस्वीकरण: यह लेख सोशल मीडिया पर साझा की गई सामग्री पर आधारित है। इसमें दिए गए कमाई के आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: पति की 28 साल पुरानी सोने की निशानी कर दी दान, कश्मीरी विधवा ने जीता पूरे देश का दिल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।