Dhruv Rathee on Priyanka Chopra: ऑस्कर 2026 का एक पल सोशल मीडिया पर तूफान बन गया है। मंच पर अभिनेता Javier Bardem ने कहा, “युद्ध नहीं और फिलिस्तीन आज़ाद करो।” उनके बगल में खड़ी Priyanka Chopra बस सिर हिलाती रहीं, न कुछ बोला, न कोई स्पष्ट रुख लिया। इस एक पल ने देश में एक बड़ी बहस छेड़ दी और राजनीतिक टिप्पणीकार Dhruv Rathee ने Priyanka की इस चुप्पी पर सीधा हमला बोल दिया।
Dhruv Rathee ने क्या कहा?
मंगलवार को Dhruv Rathee ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने Priyanka की ऑस्कर वाली प्रतिक्रिया का जिक्र किया। उन्होंने कहा, कि कोई निष्पक्ष रुख नहीं, बल्कि यह सुविधा की स्थिति है। उनके शब्दों में, “अगर आपके घर के ऊपर बम नहीं गिर रहे हैं, तो आप तटस्थ होकर कह सकते हो, कि मैं न युद्ध के पक्ष में हूं न विपक्ष में। लेकिन असली इंसानियत उनमें होती है, जो इस स्थिति में भी सही का पक्ष चुनते हैं।”
Javier Bardem: No to war. Free Palestine
Standing next to Priyanka Chopra#Oscars pic.twitter.com/w5KK6OmAyu
— Surajit (@surajit_ghosh2) March 16, 2026
बॉलीवुड की चुप्पी पर भी साधा निशाना-
Dhruv ने सिर्फ Priyanka पर ही नहीं, बल्कि पूरे बॉलीवुड पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, कि यह बड़े दुख की बात है, कि हमारे ज्यादातर बड़े सितारे इतने डरपोक या स्वार्थी हैं, कि एक साधारण नैतिक रुख लेने से पहले सौ बार सोचते हैं, कहीं सत्ता में बैठे लोगों से रिश्ते खराब न हों, फिल्म पर असर न पड़े, कमाई और प्रायोजन न जाएं और फिर अपनी PR टीम से सलाह लेकर एक बना-बनाया बयान जारी करते हैं।
UNICEF दूत हो तो जिम्मेदारी भी निभाओ-
Dhruv का सबसे तीखा सवाल यह था, “Priyanka Chopra UNICEF की दूत हैं। अगर इतनी सीधी सी बात पर भी रुख नहीं ले सकतीं, तो किस बात की दूत हैं?” यह सवाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग दो खेमों में बंटे हैं।
ये भी पढ़ें- Wife jokes अब नहीं चलते! Vicky Kaushal के वायरल वीडियो पर भड़के लोग, ग्रीन फ्लैग हसबैंड इमेज पर सवाल
ऑस्कर पर क्या हुआ था?
रविवार को Priyanka और Javier Bardem बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड देने मंच पर आए। अवॉर्ड अनाउंस करने से ठीक पहले Javier ने अपने कोट पर ‘युद्ध नहीं’ का बैज लगाया हुआ था और कहा, “युद्ध नहीं और फिलिस्तीन आज़ाद करो।” Priyanka बगल में खड़ी थीं, सिर हिलाया लेकिन कुछ नहीं बोलीं। यह पुरस्कार नॉर्वे की फिल्म ‘Sentimental Value’ को मिला। तब से Priyanka की यह प्रतिक्रिया वायरल है और उन्होंने अभी तक कोई बयान नहीं दिया हैं। Dhruv ने स्पेन के प्रधानमंत्री की भी तारीफ की, जिन्होंने ईरान पर हमले के लिए अमेरिकी अड्डे देने से इनकार कर दिया और कहा, कि यही असली नैतिक साहस है।
ये भी पढ़ें- Thalapathy Vijay और Trisha Krishnan जल्द करने वाले हैं शादी? एक्ट्रेस की मां ने..



