Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सिनेमा हॉल में भीड़ मुसलमानों के सामाजिक और आर्थिक बहिष्कार की शपथ लेती नजर आ रही है। वीडियो में मंच पर खड़े कुछ लोग शपथ दिला रहे हैं और हॉल में बैठे बाकी लोग उनके साथ दोहरा रहे हैं। इस वीडियो ने देशभर में तीखी बहस छेड़ दी है।

    कहां का है ये वीडियो?

    कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए दावा किया, कि यह 10 मार्च को महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई स्थित एक सिनेमा हॉल का है, जहां फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ की मुफ्त स्क्रीनिंग रखी गई थी। उन्होंने लिखा, कि जब सिनेमा को किसी समुदाय को बदनाम करने के लिए राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जाता है, तो यह पूर्वाग्रह को संगठित भेदभाव में बदलने का खतरा पैदा करता है।

    वीडियो में क्या दिखता है?

    वीडियो में भीड़ ‘जय श्री राम’ के नारे लगाती सुनाई दे रही है और शपथ ली जा रही है, कि सब्जी खरीदने से लेकर बाल कटवाने तक रोजमर्रा की जरूरतों के लिए केवल हिंदुओं से ही काम करवाया जाएगा और मुसलमानों से कोई व्यापार नहीं किया जाएगा। हालाँकि इस वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

    पुलिस ने क्या कहा?

    मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, कि वे अभी यह तय नहीं कर पाए हैं, कि यह वीडियो कहां का है। उन्होंने कहा, कि यह किसी शरारती तत्व की करतूत भी हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: भोजपुरी सिंगर ने महिला डांसर को उठाकर भीड़ पर फेंका, वीडियो देख भड़के लोग

    ‘द केरला स्टोरी’ और विवाद का पुराना रिश्ता-

    ‘द केरला स्टोरी’ 2023 में आई थी और इसके बाद से ही यह फिल्म विवादों में रही है। इस पर जबरन धर्म परिवर्तन को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने और सांप्रदायिक वातावरण बिगाड़ने के आरोप लगे थे। फिल्म के विरुद्ध कानूनी मामले भी दर्ज हुए थे। अब इसके दूसरे भाग ने भी वही बहस फिर से शुरू कर दी है। निर्माताओं का कहना है, कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: साड़ी की वजह से लगभग चली गई नौकरी, महिला के वीडियो से टीचर की ड्रेस को लेकर छिड़ी बहस

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।