Arrest Badshah: बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों रैपर Badshah का नाम हर तरफ गूंज रहा है, लेकिन किसी नए हिट गाने की वजह से नहीं, बल्कि एक ऐसे विवाद की वजह से, जो अब कानूनी पचड़े तक पहुंच गया है। उनका हालिया गाना ‘Tateere’ महिलाओं के अपमानजनक चित्रण के आरोपों में घिरा है और अब हरियाणा राज्य महिला आयोग ने उनकी गिरफ्तारी तक के आदेश दे दिए हैं।
क्या है पूरा मामला?
‘तातिड़ी’ गाने और उसके वीडियो पर आरोप है कि इसमें महिलाओं और नाबालिगों को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है। पंचकूला के सेक्टर 20 साइबर पुलिस थाने में इस मामले में FIR दर्ज हुई और हरियाणा पुलिस ने Badshah के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर यानी LOC जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी, जिससे वे देश छोड़कर न जा सकें। पंचकूला और जींद में भी इस मामले से जुड़ी FIR दर्ज हो चुकी हैं।
महिला आयोग ने कहा-
हरियाणा राज्य महिला आयोग ने Badshah को पानीपत में शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक पेश होने का नोटिस भेजा था। लेकिन जब रैपर आयोग के सामने नहीं आए, तो आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने SP पानीपत को सीधे आदेश दिया, कि Badshah को जहां भी मिलें वहां से गिरफ्तार किया जाए और जरूरत पड़े तो तलाशी के आदेश भी जारी किए जाएं। साथ ही उन्होंने पासपोर्ट जब्त करने की मांग भी की। इतना ही नहीं, रेणु भाटिया ने राष्ट्रीय महिला आयोग को भी पत्र लिखकर अपील की है कि पूरे देश में Badshah के किसी भी शो की इजाजत न दी जाए।
Sona Mohapatra ने साधा निशाना-
इस पूरे विवाद पर गायिका Sona Mohapatra ने भी चुप्पी नहीं साधी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसा देखने को मिला है। उन्होंने उस पुराने ढर्रे पर चोट की जहां एक पुरुष कलाकार खुद को अजेय हीरो दिखाता है, महिलाओं को महज एक सजावट की तरह पेश करता है और इसे मनोरंजन का नाम दे दिया जाता है। उनकी यह बात सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई और लोगों ने उनसे सहमति जताई।
ये भी पढ़ें- जानिए कौन है Farman Khan? जिससे परिवार की मर्जी के खिलाफ की मोनालिसा ने शादी
ऐसे गाने बनने ही नहीं चाहिए-
पहलवान और अभिनेता Sangram Singh ने भी इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने IANS से बात करते हुए कहा, कि ऐसे गाने बनाए ही नहीं जाने चाहिए। उन्होंने यह भी जोड़ा, कि आज कई रैपर अपने गानों में गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जो कि गलत है, चाहे गाने वाला कोई भी हो। उन्होंने साफ कहा, कि वे खुद इस तरह के संगीत को नहीं सुनते।
ये भी पढ़ें- कौन थे Harimurali? 27 साल की उम्र में एक्टर की मौत की वजह आई सामने, फैंस सदमे में
अब देखना यह है, कि Badshah इस मामले में क्या रुख अपनाते हैं। कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है, इंडस्ट्री के साथी भी सवाल उठा रहे हैं और आम जनता भी दो हिस्सों में बंटी नजर आ रही है।



