NCERT Class 8 Book
    Photo Source - Google

    NCERT Class 8 Book: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद यानी NCERT ने अपनी कक्षा 8 की नई सामाजिक विज्ञान पाठ्यपुस्तक के एक विवादित अध्याय को लेकर बिना शर्त माफी मांग ली है। पूरी किताब को वापस लेकर उसके वितरण पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

    किस अध्याय ने मचाया बवाल-

    NCERT की हाल ही में जारी पुस्तक ‘एक्सप्लोरिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड, कक्षा 8, भाग 2’ का चौथा अध्याय ‘हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका’ विवादों में आ गया। इस अध्याय में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार और मुकदमों के अंबार जैसे मुद्दों को जिस तरह से पेश किया गया, उसने गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

    अदालत ने माना, कि इस पाठ में जजों के खिलाफ शिकायतों और न्यायिक निष्क्रियता पर जरूरत से ज्यादा जोर दिया गया जबकि न्यायपालिका के संवैधानिक योगदान, कानूनी सहायता और न्याय तक पहुंच जैसे अहम पहलुओं को नजरअंदाज किया गया।

    अदालत ने खुद लिया संज्ञान-

    यह किताब 23 फरवरी को जारी हुई थी और महज एक दिन बाद 24 फरवरी को ही इसे वापस लेना पड़ा। इस दौरान केवल 32 प्रतियां ही बिक पाई थीं। अदालत ने 25 फरवरी को स्वतः संज्ञान लिया और 26 फरवरी को सभी भौतिक प्रतियां जब्त करने और डिजिटल संस्करण हटाने का आदेश दिया। NCERT ने 11 मार्च को होने वाली सुनवाई से एक दिन पहले बिना शर्त माफी मांगते हुए कहा, कि परिषद के निदेशक और सदस्य इस अध्याय के लिए पूरी तरह खेद व्यक्त करते हैं।

    क्या था किताब में जो बन गया विवाद की जड़-

    अदालत की नजर में यह प्रकाशन न्यायपालिका की संस्थागत गरिमा को ठेस पहुंचाने और उसकी साख को कमजोर करने की एक सुनियोजित कोशिश के रूप में देखा जा सकता था। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया, कि आलोचना के अधिकार पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन एकतरफे और पक्षपातपूर्ण तरीके से की गई आलोचना, जो बच्चों के दिमाग पर गलत असर डाले वो स्वीकार्य नहीं है। ऐसी सामग्री का शैक्षिक पाठ्यक्रम में कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

    नया अध्याय लिखा जाएगा-

    NCERT ने केंद्र और राज्य शिक्षा विभागों के साथ मिलकर किताब की सभी भौतिक और डिजिटल प्रतियां पूरी तरह वापस ले ली हैं। किताब के उत्पादन और वितरण पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। अदालत ने चेतावनी दी है, कि इस आदेश का उल्लंघन करने पर अवमानना की कार्रवाई होगी।

    ये भी पढ़ें- RRC Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में 5 हज़ार से ज़्यादा पदों पर भर्ती, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

    NCERT ने कहा है, कि विवादित अध्याय को सक्षम अधिकारियों से परामर्श के बाद नए सिरे से लिखा जाएगा और शैक्षिक मानकों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। परिषद ने कहा, कि वो शैक्षिक सामग्री में सटीकता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के उच्चतम मानकों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    ये भी पढ़ें- UGC ने 32 Universities को घोषित किया फर्जी, दिल्ली में 12 यूनिवर्सिटी निकलीं नकली

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।