Electronics Premier League Sale: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे थे और सही मौके का इंतज़ार कर रहे थे, तो वो वक्त आ गया है। Amazon पर Electronics Premier League Sale शुरू हो चुकी है, जो 6 मार्च से 12 मार्च तक चलेगी। इस दौरान iPhone से लेकर Redmi तक, तमाम बड़े ब्रांड के फोन पर 40 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। साथ में बैंक ऑफर भी हैं, जो कीमत और भी कम कर देते हैं। तो चलिए जानते हैं, कि किस फोन पर कितनी बचत हो रही है।
iPhone Air ₹27,000 सस्ता, यकीन नहीं होगा-
Apple का नया iPhone Air जिसकी लॉन्च कीमत ₹1,19,900 थी, वो इस sale में ₹90,499 से शुरू हो रहा है। यानी सीधे ₹27,000 की कटौती। ऊपर से ₹3,000 का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। अगर आप Apple की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं या पुराना iPhone बदलना चाहते हैं, तो इससे बेहतर मौका शायद ही मिले।
Samsung Galaxy S25+ Flagship फोन, बजट में-
Samsung का Galaxy S25+ जो एक दमदार flagship स्मार्टफोन है, वो इस sale में ₹74,999 की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है यानी लॉन्च कीमत से ₹15,000 कम। इस पर भी अतिरिक्त बैंक ऑफर उपलब्ध हैं, जिससे कीमत और नीचे आ सकती है। जो लोग Android का बेहतरीन अनुभव चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार मौका है।
iQOO 15R और OnePlus Nord 5 Mid-Range में बड़ी बचत-
हाल ही में लॉन्च हुआ iQOO 15R जो ₹53,999 में आया था, वो अब ₹40,999 में मिल रहा है ₹13,000 की सीधी बचत। वहीं OnePlus Nord 5 5G ₹34,999 से घटकर ₹32,499 में मिल रहा है। ये दोनों फोन उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प हैं, जो दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं, लेकिन बजट का भी ध्यान रखना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें- Karnataka में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन, पर क्या सच में काम करेगा ये कानून?
Realme और Redmi कम बजट, कमाल की डील-
अगर बजट थोड़ा कम है, तो भी निराश होने की ज़रूरत नहीं। Realme Narzo 90x 5G ₹15,999 से घटकर ₹12,999 में मिल रहा है यानी ₹3,000 की बचत और Redmi Note 15 जो ₹26,999 में लॉन्च हुआ था, वो इस sale में सिर्फ ₹20,999 में मिल रहा है पूरे ₹6,000 सस्ता। कम दाम में अच्छा फोन चाहिए, तो ये दोनों विकल्प एकदम सटीक हैं। यह सेल 12 मार्च तक ही चलेगी, इसलिए देर मत कीजिए, पसंद का फोन चुनिए और इस मौके का पूरा फायदा उठाइए।
ये भी पढ़ें- Vivo X300 FE को लेकर हुए बड़े खुलासे, कीमत, कैमरा और लॉन्च डेट, जानिए सब



