Temple Girl Students Died: सूरत के स्वामीनारायण मंदिर परिसर में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बाथरूम के अंदर दो कॉलेज छात्राओं के शव बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, दोनों लड़कियां शुक्रवार की सुबह घर से कॉलेज के लिए निकली थीं, लेकिन दोपहर तक वापस नहीं आईं। परिवार वालों ने जब पुलिस को खबर दी, तो तलाश शुरू हुई। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन की लास्ट लोकेशन ट्रेस की, तो वो मंदिर परिसर की तरफ इशारा कर रही थी। परिसर के अंदर उनकी स्कूटी भी खड़ी मिली।
CCTV ने खोला राज, बंद बाथरूम तोड़ना पड़ा-
जब पुलिस ने मंदिर परिसर का CCTV फुटेज खंगाला, तो दोनों छात्राएं बाथरूम की तरफ जाती हुई दिखीं। जब पुलिस वहां पहुंची, तो बाथरूम अंदर से बंद था। वह दरवाजा तोड़कर जब अंदर घुसे, तो जो मंजर सामने था, वो दिल दहला देने वाला था। दोनों लड़कियां मृत पड़ी थीं और उनके पास से एक सिरिंज और जहरीले ड्रग्स की तीन बोतलें बरामद हुईं। शुरुआती जांच में यह मामला जहरीला इंजेक्शन लगाकर की गई आत्महत्या का लग रहा है।
AI platform पर सर्च किया था-
जांच में सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई, जब पुलिस ने उनके मोबाइल फोन की जांच की। पता चला, कि दोनों में से किसी ने एक AI platform पर सर्च किया था। यह खुलासा इस पूरे मामले को और भी गंभीर बना देता है और यह सवाल उठाता है, कि आखिर वो किस दर्द से गुजर रही थीं, जो उन्होंने यह कदम उठाया। सिरिंज, ड्रग्स की बोतलें और दोनों के मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
पुलिस ने दर्ज किया एक्सिडेंटल डेथ का मामला-
दिंडोली थाने की पुलिस ने फिलहाल एक्सिडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है, कि मौत की सटीक वजह पोस्टनोर्टम और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है, कि आखिर दोनों छात्राओं ने यह कदम क्यों उठाया और क्या कोई और भी इसमें शामिल था।
ये भी पढ़ें- फिर बढ़े डोमेस्टिक और कमर्शियल दोनों LPG सिलेंडर के दाम, जानें नई कीमत
एक ज़रूरी बात-
यह खबर सिर्फ एक घटना नहीं, एक चेतावनी है। अगर आप या आपके आसपास कोई मानसिक तनाव या डिप्रेशन से गुजर रहा है ,तो कृपया अपने करीबियों से बात करें, क्योंकि ऐसे में वह ही आपका साथ दे सकते हैं, क्योंकि जिंदगी की हर तकलीफ का हल होता है, बस किसी से बात करने की ज़रूरत है।
ये भी पढ़ें- India में अभी नहीं बढ़ेंगे तेल के दाम, खाड़ी देशों को छोड़ भारत ने खोजे तेल के नए रास्ते



