Positivity Manifestation: आज की दुनिया में अशांति, उलझनें और नकारात्मकता चारों तरफ फैली है। ऐसे में मन को शांत रखना और जिंदगी में अच्छी चीजें बुलाना एक बड़ी चुनौती बन गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि कुछ साधारण शब्द, सही भावना के साथ बोले जाएं, तो वो आपके मन और ब्रह्मांड दोनों पर असर करते हैं? ये छोटे-छोटे मंत्र आपकी जिंदगी में खुशहाली, मौके और चमत्कार खींचने की ताकत रखते हैं। तो आइए जानते हैं 6 ऐसे आसान तरीके जो आप आज से ही अपना सकते हैं।
चाबी से खोलें कामयाबी के दरवाजे-
घर में पड़ी कोई पुरानी चाबी उठाइए, मुट्ठी में बंद कीजिए और मन में या धीरे से कहिए, “इस चाबी से मैं अपने लिए इंतजार कर रहे हर मौके का दरवाजा खोलता हूं।” यह एक सरल लेकिन बेहद असरदार मंत्र है। जब भी आप नई नौकरी, नए रिश्ते या किसी नई शुरुआत की तरफ बढ़ रहे हों, घर से निकलते वक्त इसे दोहराएं। धीरे-धीरे आप खुद महसूस करेंगे, कि मन के अंदर से एक रुकावट हट गई है।
पानी की हर घूंट में भर लें अपना सपना-
एक बोतल सादा पानी लीजिए। पीने से पहले आंखें बंद करें और अपने किसी एक सपने या लक्ष्य के बारे में सोचें। उसे पूरा होते हुए महसूस करें और फिर हर घूंट के साथ मन में कहें, “पानी की हर घूंट मेरे सपने को सच कर रही है।” पानी हमेशा से भावनाओं, बहाव और बदलाव का प्रतीक रहा है और यह छोटा-सा रिचुअल एक आम काम को मैनिफेसटेशन के पल में बदल देता है।
पेड़-पौधों से करें अपनी इच्छा का जिक्र-
प्रकृति ब्रह्मांड के सबसे करीब है। जब भी आप किसी बगीचे, पार्क या पेड़ों के बीच हों, बस धीरे से कहें, “हे प्रकृति, मेरी सबसे गहरी इच्छा पूरी करने में मेरी मदद करो।” इसके बाद उस इच्छा को मन में साफ-साफ देखें और टहलते रहें। पक्षियों की आवाज और हरियाली के बीच यह पल आपको एक अलग ही सुकून और उम्मीद देगा।
फूल को छूकर मांगें आत्मा की सुंदरता-
जब भी कोई खिला हुआ, खूबसूरत फूल दिखे, तो उसे एक उंगली से हल्के से छुएं, आंखें बंद करें और कहें, “जैसे इस फूल की सुंदरता बढ़ती है, वैसे ही मेरी आत्मा की सुंदरता भी बढ़ती रहे।” फूल विकास और बदलाव की सबसे प्यारी मिसाल हैं और यह मंत्र आपके अंदर प्रेम और अच्छी ऊर्जा जगाता है।
सूरज की पहली किरण के साथ मांगें गर्मजोशी भरी जिंदगी-
सूरज को दुनियाभर में ऊर्जा और जीवन का स्रोत माना जाता है। सुबह जल्दी उठें, छत या बालकनी पर जाएं और सूर्योदय देखते हुए कहें, “जैसे सूरज हर रोज चमकता है, वैसे ही मेरी जिंदगी भी गर्मजोशी और खुशियों से भरी रहे।” धूप को अपनी त्वचा पर महसूस करें और आंखें बंद कर उस ऊर्जा को अंदर तक उतरने दें।
ये भी पढ़ें- Holi पर कम तेल वाले नाश्ते! बेक्ड मठरी से रोस्टेड चना तक, स्वाद भी, सेहत भी
दालचीनी से बुलाएं घर में बरकत-
हर महीने के पहले दिन घर के मुख्य दरवाजे पर खड़े हों, मुट्ठी में दालचीनी लें और मन में कहें, “मैं अपने घर और जिंदगी में बरकत और समृद्धि का स्वागत करता हूं।” फिर दालचीनी घर के अंदर की तरफ फूंक दें। दालचीनी सदियों से धन और खुशहाली का प्रतीक मानी जाती है और इसकी खुशबू खुद ही मन को ताजा और ऊर्जावान कर देती है।
ये भी पढ़ें- Holi Tips: होली से पहले घर से निकाल दें ये 6 चीजें, वरना घर में नहीं टिकेगी लक्ष्मी



