Kolkata Earthquake
    Photo Source - Google

    Kolkata Earthquake: आज का दिन कोलकाता के लिए बेहद चौंकाने वाला रहा। दोपहर का वक्त था, लोग अपने-अपने दफ्तरों और घरों में थे, तभी अचानक पूरा शहर तेज झटकों से कांप उठा। इस दौरान एक हैरान करने वाला नजारा कैमरे में कैद हो गया। केंद्रीय मंत्री सुकांता मजुमदार एक कार्यक्रम में मंच पर खड़े भाषण दे रहे थे, तभी भूकंप के तेज झटके महसूस हुए।

    समाचार एजेंसी IANS का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ दिखता है, कि मंच पर लगी लाइटें झूलने लगीं और मजुमदार ने खुद रुककर पूछा, “क्या मैं रुक जाऊं?”

    5.5 तीव्रता का भूकंप-

    मौसम विभाग के मुताबिक, यह भूकंप दोपहर 1 बजकर 22 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के नयाबाजार में था, लेकिन इसके झटके पूरे कोलकाता में इस कदर महसूस हुए, कि लोग घरों और दफ्तरों से भागकर बाहर निकल आए। आनंद का शहर कहलाने वाला कोलकाता आज दोपहर अफरा-तफरी की तस्वीर बन गया था।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: पूजा का सामान नदी में बहाना है पाप? पंडित का जवाब कर रहा हैरान, शास्त्रों में नहीं..

    हर जगह मची भगदड़-

    राज्य सचिवालय नबान्ना में जब झटके आए, तो वहां काम कर रहे कर्मचारी बिना देर किए बाहर सड़कों पर आ गए। साल्ट लेक का आईटी इलाका, जो हमेशा कामकाजी लोगों से भरा रहता है, वहां भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में ऊंची इमारतों के रहवासी नीचे उतरकर खुले में आ गए। कुछ पलों के लिए पूरा कोलकाता जैसे थम-सा गया था।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: आप शिक्षा मंत्री हैं, हिंदी में बोलने को कहने पर छात्रा का जवाब हुआ वायरल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।