Dhurandhar 2 Safety Violations
    Photo Source - Google

    Dhurandhar 2 Safety Violations: मुंबई में जब बड़े बजट की फिल्में बनती हैं, तो कभी-कभी नियम-कायदे पीछे छूट जाते हैं। Aditya Dhar की आने वाली फिल्म Dhurandhar: The Revenge के साथ भी ऐसा ही हुआ। शूटिंग के दौरान आग की मशालें जलाने की शिकायत मिलने के बाद BMC यानी बिरहान मुंबई मुंसिपल कोर्पोरेशन ने सख्त कदम उठाने का फैसला कर लिया है।

    एक शिकायत और बदल गया सब कुछ-

    दरअसल मुंबई के एक स्थानीय निवासी ने BMC से शिकायत की, कि Dhurandhar: The Revenge की शूटिंग के दौरान आग की मशालें जलाई जा रही हैं। शिकायत मिलते ही BMC हरकत में आ गई और टीम को मौके पर ही चेतावनी दी गई, कि जब तक शूटिंग चल रही है, आग का इस्तेमाल बिल्कुल बंद रखा जाए। लेकिन हैरानी की बात यह रही, कि चेतावनी के बाद भी पुलिस ने उस जगह से पाँच आग की मशालें जब्त कीं। बस यहीं से मामला गरमाया और BMC ने कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी।

    तीन मोर्चों पर होगी कार्रवाई-

    शनिवार को BMC के रखरखाव कर्मचारियों ने एक औपचारिक प्रस्ताव जमा किया, जिसमें प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ तीन बड़े कदम उठाने की सिफारिश की गई।

    क्या-क्या होगी सज़ा?

    1. ऑनलाइन परमिशन प्लेटफॉर्म पर जमा ₹25,000 की जमानत राशि जब्त की जाएगी।
    2. कोमल पोखीरियल और नासिर खान, जिन्होंने शूटिंग के दौरान आग न जलाने का लिखित वादा किया था, उन्हें और B62 प्रोडक्शन को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
    3. लिखित वादा तोड़ने की सज़ा के तौर पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा।

    BMC ने अपने प्रस्ताव में यह भी साफ किया है, कि B62 प्रोडक्शन को आगे से महाराष्ट्र फिल्म सिटी केऑनलाइन पोर्टल पर अनुमति के लिए आवेदन करने से रोका जाएगा। यानी मुंबई में शूटिंग का रास्ता अब इस प्रोडक्शन हाउस के लिए आसान नहीं रहेगा।

    रिलीज़ से पहले उठा विवाद-

    दरअसल Dhurandhar: द् रिवेंज आदित्य धर की सुपरहिट फिल्म Dhurandhar का सिक्वल है। पहली फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में आई थी और दर्शकों ने उसे हाथों-हाथ लिया था। अब सिक्वल 19 मार्च 2026 को धमाकेदार रिलीज़ के लिए तैयार है। लेकिन रिलीज़ से ऐन पहले यह विवाद सामने आना फिल्म के लिए अच्छी खबर नहीं है।

    ये भी पढ़ें- Himanshi Khurana को किसने दी धमकी? ईमेल के ज़रिए की इतने करोड़ की डिमांड

    सवाल वही पुराना जिम्मेदार कौन?

    यह मामला सिर्फ एक प्रोडक्शन हाउस और सरकारी संस्था के बीच का झगड़ा नहीं है। यह एक बड़े सवाल की तरफ इशारा करता है, कि जब बड़ी फिल्में बनती हैं, तो क्या आम लोगों की सुरक्षा और स्थानीय नियम पीछे चले जाते हैं? कोमल और नासिर ने खुद अपने हाथ से लिखकर दिया था, कि आग का इस्तेमाल नहीं होगा, तो फिर पाँच मशालें सेट पर क्यों थीं? अभी तक B62 प्रोडक्शन या आदित्य धर की तरफ से कोई सफाई नहीं आई है। अब देखना यह है, कि रिलीज़ से पहले यह विवाद किस मोड़ पर जाकर रुकता है।

    ये भी पढ़ें- Himanshi Khurana को किसने दी धमकी? ईमेल के ज़रिए की इतने करोड़ की डिमांड

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।