Easy Tiffin Ideas
    Photo Source - Google

    Easy Tiffin Ideas: सुबह की भागदौड़ में टिफिन बनाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। लेकिन अब आपकी यह टेंशन खत्म! ये 6 झटपट रेसिपी न सिर्फ हेल्दी हैं, बल्कि बनाने में भी बेहद आसान हैं।

    जब टाइम हो कम और भूख हो ज्यादा-

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सबसे बड़ी चुनौती होती है सुबह-सुबह टिफिन तैयार करना। ऑफिस जाना है, बच्चों को स्कूल भेजना है, और किचन में घंटों खड़े होने का टाइम किसके पास है? लेकिन इसका मतलब यह नहीं, कि आप बाहर का अनहेल्दी खाना खाएं या भूखे पेट रहें। हम लेकर आए हैं, ऐसी 6 रेसिपी जो बनती हैं सिर्फ 15 मिनट में और टेस्ट में भी लाजवाब हैं।

    वेज फ्राइड राइस-

    कल रात के बचे हुए चावल को फेंकने से पहले एक बार सोचिए। इन्हें आप बना सकते हैं टेस्टी वेज फ्राइड राइस। बस पैन में तेल गरम करें, कटी हुई सब्जियां डालें और दो मिनट भूनें। फिर चावल डालकर सोया सॉस, नमक और काली मिर्च मिलाएं। पांच मिनट में आपका हेल्दी और कलरफुल टिफिन तैयार।

    मसाला मैगी से लेकर पनीर रोल तक-

    हर किसी की फेवरेट मैगी को बनाइए थोड़ा हेल्दी और टेस्टी। प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डालकर मसाला मैगी बनाएं, जो सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाए। वहीं अगर कुछ ज्यादा फिलिंग चाहिए, तो पनीर रोल परफेक्ट ऑप्शन है। पनीर को हल्का भून लें, रोटी में प्याज और टोमैटो सॉस के साथ रोल करें और फॉयल में पैक कर दें। यह रोल ट्रैवल फ्रेंडली भी है।

    पोहा और उपमा-

    आलू पोहा भारतीय घरों का क्लासिक नाश्ता है, जो टिफिन के लिए भी बेहतरीन है। पोहा को धोकर रख लें, फिर तेल में राई, करी पत्ता और प्याज का तड़का लगाएं। हल्दी, नमक और उबले आलू के साथ पोहा मिलाएं और बस दो-तीन मिनट में तैयार। इसी तरह सूजी का उपमा भी एक परफेक्ट ऑप्शन है, जो हल्का होते हुए भी पेट भर देता है।

    एग भुर्जी सैंडविच-

    नॉन-वेज खाने वालों के लिए एग भुर्जी सैंडविच एक कमाल का ऑप्शन है। प्याज, टमाटर और हरी मिर्च में अंडे को स्क्रैम्बल करें, ब्रेड में भरें और हल्का टोस्ट कर लें। यह सैंडविच न सिर्फ प्रोटीन से भरपूर ,है बल्कि ऑन द् गो खाने के लिए भी बिल्कुल सही है।

    ये भी पढ़ें- ढाबे वाले को ग्राहक ने लिख कर भेजा नोट, पढ़कर इंटरनेट पर छूटी लोगों की हंसी, आप भी देखें

    इन आसान रेसिपी के साथ अब आपकी मॉर्निंग रश थोड़ी आसान हो जाएगी। तो कल से किचन में टाइमर सेट करें और देखें कैसे 15 मिनट में तैयार होता है, परफेक्ट टिफिन!

    ये भी पढ़ें- चीनी बिजनेसमैन ने बताया India-China के बीच फर्क, वर्क-लाइफ बैलेंस पर कही बात हुई वायरल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।