Attack in Train: मनमाड-काकीनाडा-शिरडी एक्सप्रेस में सफर के दौरान महाराष्ट्र के लातूर निवासी हाफिज मोहम्मद इमरान पर हमले का मामला सामने आया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।
क्या है पूरा मामला-
अंग्रेज़ी समाचार वेबसाइट एबीपी-लाइव के मुताबकि, हैदराबाद के हफीजपेट रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी थी, तभी यह घटना घटी। इमरान का कहना है, कि कोच के अंदर कुछ यात्रियों के बीच पहले से ही बहस चल रही थी। इमरान ने बताया, कि वह सिर्फ यह जानने के लिए उन लोगों के पास गए थे, कि आखिर हुआ क्या है और झगड़ा क्यों हो रहा है। लेकिन अचानक स्थिति बिगड़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
अधिकारियों को दिए अपने बयान में इमरान ने आरोप लगाया, कि उन्हें जबरन एक तरफ खींचा गया और फिर उनके साथ मारपीट की गई। उनका दावा है, कि उनकी दाढ़ी और टोपी की वजह से उन्हें निशाना बनाया गया।
20 लोगों ने किया हमला-
इमरान ने अपने बयान में यह भी कहा, कि करीब 20 लोग इस हमले में शामिल थे। उन्होंने बताया, कि जब उनके एक दोस्त ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसे भी धक्का देकर मारा-पीटा गया। पीड़ित ने साफ तौर पर कहा है, कि वह हमलावरों को पहचान सकता है और पुलिस को उन्हें पहचानने में मदद करने को तैयार है। इमरान का यह भी कहना है, कि अगर कोच में मौजूद अन्य यात्रियों से पूछताछ की जाए, तो घटना की सच्चाई सामने आ सकती है।
ये भी पढ़ें- अगर नेता काम न करे तो हटाने का हक क्यों नहीं? संसद में राघव चड्ढा ने की Right to Recall की मांग
AIMIM ने उठाई आवाज-
इस मामले के सामने आने के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने इस मुद्दे को उठाया है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पार्टी के नेताओं ने इस घटना को चिंताजनक बताया है, खासकर इसलिए क्योंकि यह घटना ट्रेन जैसी सार्वजनिक जगह पर हुई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है, कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बयान जारी कर कहा है, कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Musical Road India: गाड़ी चलाओ तो सड़क पर बजेगा गाना, इस राज्य में बना देश का पहला म्यूजिकल रोड



