Rahul Gandhi: संसद परिसर में बुधवार को एक अजीब सा नजारा देखने को मिला, जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अचानक उन केंद्रीय मंत्रियों के पास पहुंच गए, जो मीडिया को बाइट दे रहे थे। जो कुछ हुआ उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जब राहुल ने कहा ‘साथ में खड़े हो जाओ’-
दरअसल केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और अश्विनी वैष्णव पत्रकारों से बात कर रहे थे। तभी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी वहां पहुंच गए। कैमरे चल रहे थे और सबकुछ रिकॉर्ड हो रहा था। राहुल गांधी मंत्रियों के पास जाते हुए बोले, “मैं भी आकर हैलो बोल दूं।” वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है, कि राहुल गांधी मिनिस्टर्स से कह रहे हैं, “आओ साथ में खड़े हो जाओ, आओ साथ में करें।” पीछे उनकी बहन और सांसद प्रियंका गांधी मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।
Prahlad Joshi & Ashwini Vaishnaw were briefing the media in Parliament.
Rahul Gandhi arrived, smiled, and said,
“Let’s do the interviews together.”
Even held Prahlad Joshi’s hand 😂The response?
Rapid BJP evacuation mode activated.Never seen anyone run away so fast! 😂😂 pic.twitter.com/I5dOzQLx7f
— Shweta@soni (@ShwetaSoni2510) February 11, 2026
फिर जो हुआ वो और भी दिलचस्प था। राहुल गांधी ने प्रह्लाद जोशी का हाथ पकड़ने की कोशिश की और बीजेपी मंत्री तुरंत वहां से चले गए। यह पूरा सीन कुछ सेकंड्स में ही खत्म हो गया, लेकिन सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है।
असल में मामला क्या था-
दरअसल, ये मिनिस्टर्स मीडिया से बात कर रहे थे, राहुल गांधी के लोकसभा स्पीच को लेकर। उनका कहना था, कि विपक्ष के नेता को आरोप लगाने से पहले “तथ्यों की पुष्टि” करनी चाहिए थी। राहुल ने अपने भाषण में एपस्टीन फाइल्स, भारत-अमेरिका ट्रेड डील और कई अन्य मुद्दों पर सवाल उठाए थे। तभी राहुल गांधी वहां पहुंचे और यह पूरा ड्रामा हो गया।
ये भी पढ़ें- अगर नेता काम न करे तो हटाने का हक क्यों नहीं? संसद में राघव चड्ढा ने की Right to Recall की मांग
राहुल का तीखा हमला-
बुधवार को लोकसभा में यूनियन बजट पर बहस के दौरान राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने दावा किया, कि इंडो-यूएस ट्रेड डील के तहत भारतीय हितों को “सरेंडर” कर दिया गया है, जिससे बीजेपी की फाइनेंशियल आर्किटेक्चर को बचाया जा सके। मार्शल आर्ट्स का उदाहरण देते हुए राहुल ने समझाया, कि कैसे पहले ग्रिप बनाई जाती है, फिर चोकहोल्ड और आखिर में विरोधी टैप करके हार मान लेता है।
ये भी पढ़ें- दाढ़ी-टोपी देख 20 लोगों ने चलती ट्रेन में की पिटाई, मुस्लिम शख्स का बड़ा आरोप
राहुल गांधी ने जोर देकर कहा, कि देश के लोगों, डेटा, फूड सप्लाई और एनर्जी सिस्टम को प्रोटेक्ट करना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा, कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार होती, तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कहती, कि भारत को बराबर समझें, नौकर की तरह नहीं।



