Musical Road India
    Photo Source - Google

    Musical Road India: मुंबई की मशहूर कोस्टल रोड पर अब ड्राइविंग का मज़ा ही कुछ और होने वाला है। सोचिए आप अपनी गाड़ी में बैठे हैं, स्पीड 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की है और अचानक आपकी गाड़ी के नीचे से AR Rahman का मशहूर ऑस्कर विनिंग गाना ‘जय हो’ बजने लगता है। यह कोई सपना नहीं, बल्कि मुंबई की कोस्टल रोड पर बनाए गए देश के पहले म्यूजिकल स्ट्रेच की हकीकत है। बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस अनोखे प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया और मुंबईकरों को एक नया तोहफा दिया।

    कैसे काम करता है यह Musical Road-

    नरीमन पॉइंट से वर्ली जाने वाले नॉर्थबाउंड लेन पर बनाए गए इस स्पेशल स्ट्रेच पर जब गाड़ियां दौड़ती हैं, तो सड़क पर बनी खास ग्रूव्स से गाड़ी के टायर रगड़ खाते हैं और यही फ्रिक्शन ‘जय हो’ की मधुर धुन पैदा करता है। यह आवाज़ गाड़ी के अंदर साफ-साफ सुनाई देती है।

    सिविक अधिकारियों के मुताबिक, ये म्यूजिकल ग्रूव्स वर्ली की तरफ जाने वाली टनल के एग्जिट से करीब 500 मीटर आगे डिवाइडर के पास वाली लेन पर बनाई गई हैं। लेकिन यहां एक कैच है, यह म्यूजिक तभी बजेगा, जब आप 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ड्राइव करेंगे।

    हंगेरियन टेक्नोलॉजी से बना भारत का पहला म्यूजिकल रोड-

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, कि कोस्टल रोड के साथ विकसित किया गया, यह म्यूजिकल रोड कॉन्सेप्ट मोटरिस्ट्स को एक शानदार अनुभव देने के लिए बनाया गया है। यह इनोवेटिव आइडिया हंगेरियन टेक्नोलॉजी पर आधारित है और भविष्य में इसे और भी विस्तार दिया जाएगा। पहले फेज में इस कॉन्सेप्ट को कोस्टल रोड के 500 मीटर के स्ट्रेच पर लागू किया गया है। फडणवीस ने आगे बताया कि आने वाले समय में म्यूजिकल रोड के कॉन्सेप्ट को और भी एक्सपांड करने की योजना है।

    ड्राइवर्स की सुविधा के लिए टनल के अंदर 500 मीटर, 100 मीटर और 60 मीटर पहले साइनबोर्ड लगाए गए हैं, जो मोटरिस्ट्स को म्यूजिकल रोड और सही स्पीड के बारे में इनफॉर्म करते हैं। यानी ड्राइवर्स को पहले से तैयार रहने का मौका मिलता है, कि अब उन्हें एक यूनीक एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

    ये भी पढ़ें- Vande Mataram के लिए पहली बार जारी हुआ ऑफिशियल प्रोटोकॉल, जानिए क्या हैं नए नियम

    क्यों चुना गया ‘जय हो’ गाना-

    यह कोई साधारण गाना नहीं है। ‘जय हो’ वो मशहूर ट्रैक है, जिसने फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीता था। महान संगीतकार AR Rahman की धुन और मशहूर शायर गुलज़ार के बोलों से सजा यह गाना बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए अकादमी अवॉर्ड के साथ-साथ ग्रैमी भी जीत चुका है। भारतीय संगीत का यह गौरव अब मुंबई की सड़कों पर भी गूंजेगा।

    ये भी पढ़ें- Bharat Band Tomorrow: 12 फरवरी को क्यों है भारत बंद? जानिए क्या रहेगा बंद और क्या खुला

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।