Viral Video
    Photo Drag From X Video

    Viral Video: महाराष्ट्र के बीड जिले में परीक्षा के दौरान नकल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चौसाला के एक जूनियर कॉलेज में कक्षा 12वीं की परीक्षा के दौरान छात्रों के माता-पिता और रिश्तेदार खिड़कियों से चिपककर अंदर बैठे बच्चों को चिट्स पहुंचाते हुए पकड़े गए। दिलचस्प बात यह है, कि यह पूरा मामला ड्रोन कैमरे में कैद हो गया, जिसने एक बार फिर देश की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    खुले मैदान में बना कॉलेज, नकल के लिए आसान टारगेट-

    अधिकारियों ने बताया, कि मंगलवार को कॉलेज में अंग्रेजी की परीक्षा चल रही थी। ड्रोन फुटेज में साफ दिखाई देता है, कि कॉलेज बिल्डिंग चारों तरफ से खुले मैदान से घिरी हुई है। कम से कम एक साइड पर क्लासरूम की खिड़कियां बाहरी इलाके की तरफ खुलती हैं, जिससे माता-पिता के लिए अपने बच्चों तक पहुंचना आसान हो गया था। वीडियो में लोग खिड़कियों के पास खड़े दिख रहे हैं और जैसे ही ड्रोन उनकी तरफ बढ़ता है, वे भागते हुए नजर आते हैं।

    यह वीडियो इस बात की गवाही देता है, कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कितनी ढीली है और कैसे लोग खुद अपने बच्चों को गलत रास्ता दिखाने में शर्म महसूस नहीं करते।

    माता-पिता बने नकल के साथी-

    आमतौर पर हम सुनते हैं, कि छात्र परीक्षा में नकल करते हैं, लेकिन यहां तो माता-पिता और रिश्तेदार खुद इस काम में शामिल थे। शिक्षा व्यवस्था में सिर्फ छात्रों की नहीं, बल्कि न की मानसिकता में भी बदलाव की सख्त जरूरत है। जब खुद माता-पिता ईमानदारी की जगह शॉर्टकट अपनाते हैं, तो बच्चों से हम क्या उम्मीद कर सकते हैं?

    बिहार का 2015 वाला कांड याद आया-

    यह पहली बार नहीं है, जब ऐसा कुछ हुआ है। साल 2015 में बिहार में भी इसी तरह का एक शर्मनाक मामला सामने आया था। बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रों के दोस्त और परिवार के सदस्य स्कूल की दीवारों पर चढ़कर अंदर चिट्स पहुंचा रहे थे। कुछ लोगों ने तो यह भी आरोप लगाया था, कि पुलिसवाले रिश्वत लेकर लोगों को परीक्षा हॉल के अंदर जाने दे रहे थे।

    उस वक्त वायरल हुई तस्वीरों ने पूरे देश में हंगामा मचा दिया था और कम से कम 500 छात्रों को परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया था। लेकिन सालों बाद भी यह साबित होता है, कि हालात में कोई खास सुधार नहीं आया है।

    ये भी पढ़ें- Humanoid Robots: चीन के मंदिर में मोंक्स के साथ कुंग-फू करते दिखे रोबोट्स, वीडियो देख दुनिया हैरान

    सख्त कार्रवाई की जरूरत-

    अब सवाल यह है, कि क्या इस मामले में कड़ी कार्रवाई होगी या यह भी एक और वायरल वीडियो बनकर रह जाएगा। शिक्षा विभाग को न केवल संबंधित छात्रों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए, बल्कि उन माता-पिता के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने चाहिए, जो इस तरह की हरकतों को बढ़ावा देते हैं।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: भारत में खोया पर्स, फिर जो हुआ.., जर्मन महिला का एक्सपीरियंस वायरल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।