Instagram Reel Death
    Photo Source - Google

    Instagram Reel Death: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बाबेरू कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। करुइया पुरवा इलाके में रहने वाली 27 वर्षीय मोहिनी की मौत एक Instagram reel बनाते समय हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह एक दुर्घटना थी, जो सोशल मीडिया के लिए कंटेट बनाते समय हुई।

    सोशल मीडिया का शौक बना काल-

    मोहिनी, जो जगदीश की पत्नी थीं, सोशल मीडिया पर रिल्स बनाने की शौकीन थीं। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया, कि वह अक्सर अपने मोबाइल फोन पर वीडियोज़ बनाती रहती थीं। 6 फरवरी की शाम को भी वह अपने घर के एक कमरे में एक नया रिल शूट कर रही थीं। इस बार उन्होंने एक ऐसा सीन चुना, जो उनके लिए जानलेवा साबित हुआ।

    कैसे हुआ यह भयानक हादसा-

    दरअसल इस बार अपनी रील के लिओ मोहिनी ने एक हैंगिंग (फांसी) का सीन बनाने का फैसला किया। उन्होंने छत पर लगे एक हुक में फंदा बांधा और एक स्टूल पर खड़ी होकर मोबाइल से खुद को रिकॉर्ड करने लगीं। एक्टिंग करते समय या तो उनका बैलेंस बिगड़ गया या फिर पैर फिसल गया और गले में बंधा फंदा कस गया, अब तक जो एक एक्ट था, वह हकीकत बन गया। परिवार के मुताबिक, कुछ ही सेकंड में उनकी मौत हो गई।

    चार साल की बेटी ने देखा दर्दनाक मंजर-

    घर में मोहिनी की चार साल की बेटी थी। जब वह कमरे में गई, तो उसने अपनी मां को लटका हुआ देखा। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग और पड़ोसी दौड़े आए। शुरुआत में सभी को लगा, कि मोहिनी ने सुसाइड किया है, लेकिन जांच में पता चला, कि वह रिल बना रही थीं।

    ये भी पढ़ें- जानिए कौन हैं Dhruv Sharma? 32nd Avenue के CEO पर एक ही फ्लैट 25 बार बेचने का आरोप

    पुलिस की जांच जारी-

    बाबेरू पुलिस स्टेशन के कर्मचारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस पलाश बंसल भी मौके पर गए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। SP पलाश बंसल ने कहा, “प्रारंभिक जांच में यह मामला रिल बनाते समय हुई, एक दुर्घटना लगती है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।”

    ये भी पढ़ें- जानिए कैसे महिला ने झूठ बोलकर पुलिस से साफ करवाई नाली, बंद नाली से परेशान थे लोग

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।