6 February 2026 Rashifal: आज शुक्रवार 6 फरवरी 2026 का दिन है और फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि चल रही है। हस्त नक्षत्र में चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान हैं, जबकि सूर्य देव मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। आज का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:13 से 12:57 तक रहेगा और राहुकाल सुबह 11:13 से 12:35 के बीच रहेगा। खास बात यह है, कि आज पश्चिम दिशा में दिशाशूल है, इसलिए इस दिशा में लंबी यात्रा करने से बचना चाहिए।
मेष राशि का आज का दिन-
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन विदेश से जुड़े कामों में फायदेमंद साबित होगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा और कहीं दूर से अच्छी खबर आ सकती है। लेकिन ध्यान रखें कि आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है और रिश्तेदारों से थोड़ा मतभेद होने की संभावना है। व्यापार करने वाले लोगों को हर काम में सावधानी बरतनी होगी। आज की जरूरी सलाह यह है, कि जल्दबाजी से बचें और लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
वृष राशि के लिए शुभ संकेत-
वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और फायदेमंद रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता आएगी और आपकी मेहनत का फल मिलना शुरू हो जाएगा। काम में जो रुकावटें चल रही थीं, वे दूर होने लगेंगी। मित्रों से मदद मिलेगी और सेहत भी अच्छी रहेगी। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं, इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें। आज का शुभ रंग केसरिया है और अहंकार से बचकर रहना होगा।
मिथुन राशि वालों को सावधानी जरूरी-
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। आज लोगों से उलझने से बचना होगा और हर काम सोच-समझकर करना पड़ेगा। आलस्य छोड़कर मेहनत से काम करने का दिन है। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि कोई परेशानी हो सकती है। अचानक यात्रा का योग बन रहा है, लेकिन व्यापार में नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। आज की सबसे महत्वपूर्ण सलाह यह है, कि उधार का लेनदेन बिल्कुल न करें और भूरा रंग शुभ रहेगा।
कर्क राशि के लिए करियर का समय-
कर्क राशि के जातकों के लिए आज करियर के क्षेत्र में ध्यान देने का सही समय है। शिक्षा से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा और नई नौकरी का प्रस्ताव भी मिल सकता है। लेकिन लंबी दूरी की यात्रा से आज बचना चाहिए और सेहत पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। नकारात्मकता से दूर रहें और सकारात्मक सोच रखें। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
सिंह राशि के लिए धन लाभ के योग-
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन धन लाभ की दृष्टि से बहुत शुभ है। मजबूत आर्थिक योग बन रहे हैं, इसलिए किसी भी काम को करने में देरी न करें। अभी नौकरी बदलने के बारे में न सोचें क्योंकि वर्तमान परिस्थिति ही अच्छी है। संतान से सुख मिलेगा और परिवार से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ की अच्छी स्थिति बनेगी। लेकिन ध्यान रखें, कि अहंकार से बचना बेहद जरूरी है। लाल रंग आज आपके लिए शुभ रहेगा।
कन्या राशि का पराक्रम बढ़ेगा-
कन्या राशि के जातकों का आज पराक्रम बढ़ेगा और आपकी ताकत दिखेगी। आज अधूरे काम पूरे करने का उत्तम दिन है, इसलिए एकाग्रता बनाए रखें। उन्नति के रास्ते आपके लिए खुलेंगे लेकिन उधार लेनदेन से बचकर रहें। अपने अंतर्मन की आवाज सुनकर ही फैसला करें, किसी और की बात में न आएं। जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें कारोबार में सावधानी से निर्णय लेना होगा। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला न लें। मरून रंग शुभ रहेगा और किसी गरीब को चावल का दान करें।
तुला राशि के लिए संपत्ति में लाभ-
तुला राशि वालों के लिए आज संपत्ति से जुड़े काम बनेंगे और फायदा होगा। आपका सम्मान समाज में बढ़ेगा लेकिन किसी से बहस हो सकती है इसलिए सावधान रहें। लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और किसी को पैसा उधार न दें। किसी भी काम में आलस्य न दिखाएं वरना अवसर हाथ से निकल सकते हैं। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए कारोबार में लाभ का अच्छा योग बन रहा है। वाणी पर नियंत्रण रखें और बिना कारण किसी से बहस न करें। केसरिया रंग शुभ रहेगा और गौ माता को रोटी खिलाने का उपाय करें।
वृश्चिक राशि को भाग्य का साथ-
वृश्चिक राशि के जातकों को आज भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ नया करने की योजना बनेगी और आप नए विचार सोच सकते हैं। किसी शुभचिंतक से मदद ले सकते हैं, इसलिए संकोच न करें। धन से संबंधित फैसले सोच-समझकर करना होगा और जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। परिवार वालों की बातों को अनसुना न करें, क्योंकि वह आपकी भलाई के लिए ही सोच रहे हैं। व्यापार से जुड़ी यात्रा का योग है, जो फायदेमंद साबित हो सकती है। सुनहरा रंग आपके लिए शुभ है।
धनु राशि के लिए खर्चों पर नियंत्रण-
धनु राशि वालों को आज अपने खर्चों को नियंत्रित करना होगा वरना आर्थिक परेशानी हो सकती है। मन का तनाव दूर होगा और आप शांत महसूस करेंगे। अपने परिवार वालों को आज और ज्यादा समय देना होगा क्योंकि वे आपकी जरूरत महसूस कर रहे हैं। रिश्तेदारों से संबंधों में सुधार होगा जो अच्छी बात है। अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखें और स्वास्थ्य की उपेक्षा न करें। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके कारोबार से जुड़े खर्चे बढ़ सकते हैं। कम बोलें और ज्यादा सुनें। पीला रंग शुभ रहेगा।
मकर राशि के लिए करियर में उन्नति-
मकर राशि के जातकों के लिए आज करियर को आगे बढ़ाने का उत्कृष्ट समय है। धन लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं इसलिए अवसरों को हाथ से न जाने दें। मित्रों से किसी विशेष मुद्दे पर महत्वपूर्ण बातचीत होगी। कोई बड़ा फैसला लेना है तो परिवार वालों की सलाह जरूर लें। सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल न करें क्योंकि छोटी परेशानी बड़ी बन सकती है। व्यापार में लाभ का अच्छा योग है इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें। अहंकार से बचकर रहें और विनम्र बने रहें। सफेद रंग आपके लिए शुभ है।
कुंभ राशि की नेतृत्व क्षमता निखरेगी-
कुंभ राशि वालों की आज नेतृत्व क्षमता और भी निखरेगी। आपके रुके हुए काम आज पूरे होने लगेंगे जो राहत की बात है। संपत्ति से संबंधित लाभ का योग बन रहा है इसलिए अचल संपत्ति में निवेश सोच सकते हैं। मानसिक तनाव कम होगा और आप आराम महसूस करेंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी और ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े काम बनेंगे और प्रगति होगी। लेकिन क्रोध से बचना बेहद जरूरी है वरना परिस्थिति खराब हो सकती है। गुलाबी रंग शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ें- सिर्फ भारत की ही धरती पर भगवान ने क्यों लिए अवतार?
मीन राशि को भाग्य का साथ मिलेगा-
मीन राशि के जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और किस्मत आपके पक्ष में रहेगी। तेजी से काम करने का समय है, इसलिए आलस्य छोड़ दें। करियर के क्षेत्र में मेहनत बढ़ानी होगी तभी परिणाम मिलेंगे। लोगों से मतभेद न बढ़ने दें और सामंजस्य बनाए रखें। लंबी दूरी की यात्रा आज न करें क्योंकि उलझनें हो सकती हैं। जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें कारोबार में लाभ के लिए अपने प्रयास तेज कर देने चाहिए। काम में देरी से बचें और समय पर पूरा करें। सफेद रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
जय श्री राधे!
ये भी पढ़ें- इस मंदिर में दिन में 5 बार रंग बदलता है शिवलिंग, जानिए इसके पीछे का रहस्य



