Salman Khan Dhurandhar 2: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ही सवाल गूंज रहा है, क्या सलमान खान Dhurandhar 2 में नजर आने वाले हैं? रणवीर सिंह की अगली बड़ी फिल्म धुरंधर के सीक्वल को लेकर वायरल हुई, कुछ तस्वीरों ने फैंस के बीच तूफान खड़ा कर दिया है। बॉलीवुड के भाईजान की एंट्री की खबरें सुनकर फैंस की एक्साइटमेंट देखते ही बन रही है। मजेदार बात यह है, कि ना तो सलमान खान और ना ही फिल्म के मेकर्स ने अभी तक इस पर कोई क्लैरिफिकेशन दिया है, जिससे सस्पेंस और भी बढ़ गया है।
तस्वीरों ने कैसे भड़काया सोशल मीडिया?
इंटरनेट पर छाई इन वायरल तस्वीरों को देखकर कुछ फैंस पक्के तौर पर मान बैठे हैं, कि सलमान खान इस फिल्म में जरूर कोई कैमियो या अहम किरदार निभाने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इन तस्वीरों की सच्चाई पर सवाल उठा रहे हैं। आजकल AI और डिजिटल एडिटिंग का दौर है, इसलिए यह डिबेट स्वाभाविक भी है, कि कहीं ये तस्वीरें फेक तो नहीं हैं।
इंडस्ट्री के गलियारों में चल रही खबरों के मुताबिक, सलमान खान को ‘बड़े साहब’ नाम के एक किरदार के लिए अप्रोच किया गया था। कहा जा रहा है, कि मेकर्स चाहते थे, कि सलमान की एंट्री से फिल्म का स्केल और मास अपील दोनों बढ़ जाए। लेकिन डायरेक्टर आदित्य धर या प्रोडक्शन टीम की तरफ से कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन ना होने की वजह से यह सिर्फ अटकलें ही बनी हुई हैं।

Dhurandhar 2 के बारे में क्या है खास?
रणवीर सिंह ने इस हफ्ते फिल्म का टाइटल और फर्स्ट पोस्टर रिलीज करके प्रमोशन की शुरुआत कर दी है। पोस्टर में वो ब्लैक ट्रेंच कोट में बेतरतीब बालों के साथ एक आग जैसी लाल बैकग्राउंड में खड़े नजर आ रहे हैं। यह इमेज साफ संकेत देती है, कि पहली फिल्म के मुकाबले उनका किरदार हमज़ा इस बार कहीं ज्यादा डार्क और एग्रेसिव होने वाला है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए टीजर में पाकिस्तान में हुए इंटेंस कॉम्बैट सीन्स दिखाए गए हैं। रणवीर का डायलॉग “ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी” फिल्म के अग्रेशन को बयां करता है। टीजर में अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त की झलक भी मिली है, जो एक दमदार कास्ट का इशारा देती है।
ये भी पढ़ें- Badshah सबकुछ छोड़कर क्यों जाना चाहते थे स्वीज़रलैंड? खुद बताया कारण
रिलीज डेट और बॉक्स ऑफिस क्लैश-
CBFC ने टीजर को A सर्टिफिकेट के साथ क्लीयर कर दिया है। इसकी 1 मिनट 48 सेकंड की रनटाइम फ्रेंचाइजी की आइडेंटिटी को बरकरार रखती है। Dhurandhar 2 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी, जो यश की टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स और आदिवि शेष व मृणाल ठाकुर की डकैत के साथ क्लैश करेगी।
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 नेटफ्लिक्स पर नहीं होगी रिलीज, जानिए किस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी यह धमाकेदार सीक्वल



