Budget 2026 Bharat Vistar: बजट 2026-27 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कृषि सेक्टर के लिए एक बड़ा और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन कदम उठाया है। उन्होंने Bharat Vistar नाम के एक नए मल्टीलिंगुअल AI टूल की घोषणा की, जिसका मकसद किसानों को खेती से जुड़े संसाधनों, सलाह और डेटा तक आसान पहुंच देना है। यह पहल खेती को ज्यादा स्मार्ट, प्रोडक्टिव और कम रिस्की बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है।
क्या है Bharat Vistar और कैसे करेगा काम-
Bharat Vistar एक AI-इंटीग्रेटेड डिजिटल सिस्टम होगा, जो अलग-अलग भाषाओं में काम करेगा, ताकि देश के हर राज्य का किसान अपनी भाषा में जानकारी समझ सके। यह टूल Agristack पोर्टल और ICAR (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) के कृषि प्रैक्टिस पैकेज को AI सिस्टम के साथ जोड़कर काम करेगा। इसका मतलब है, कि किसान को सिर्फ सामान्य सलाह नहीं, बल्कि उसकी जमीन, फसल और मौसम के हिसाब से कस्टमाइज़्ड एडवाइज़री मिलेगी। इससे फैसला लेना आसान हो जाएगा और फसल को लेकर रिस्क कम करने में मदद मिलेगी।
किसानों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ा AI सपोर्ट-
सरकार का फोकस यह है, कि टेक्नोलॉजी सिर्फ शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि गांव तक पहुंचे। भारत विस्तार टूल के जरिए किसान बुवाई का सही समय, उर्वरक का उपयोग, रोग नियंत्रण, सिंचाई प्लान और मार्केट ट्रेंड जैसी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर पा सकेंगे। Hinglish में कहें तो यह Digital Farming Guide की तरह काम करेगा, जो 24×7 उपलब्ध रहेगा।
नारियल उत्पादन बढ़ाने के लिए नई योजना-
बजट भाषण में वित्त मंत्री ने नारियल उगाने वाले प्रमुख राज्यों के लिए एक विशेष प्रमोशन स्कीम की भी घोषणा की। इस योजना के तहत कम उत्पादन देने वाले पुराने पेड़ों को हटाकर नई और हाई-यील्ड किस्मों के पौधे लगाए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य है, कि नारियल उत्पादन और प्रोडक्टिविटि दोनों बढ़ें, जिससे किसानों की आय में सीधा फायदा हो।
काजू और कोको को मिलेगा ग्लोबल ब्रांड का दर्जा-
सरकार ने काजू और कोको सेक्टर के लिए भी डेडिकेटिड प्रोग्राम का ऐलान किया है। इसका उद्देश्य भारत को कच्चे काजू और कोको उत्पादन व प्रोसेसिंग में आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही 2030 तक भारतीय काजू और भारतीय कोकोआ Indian को प्रिमियम ग्लोबल ब्रांड के रूप में स्थापित करने की योजना है। इससे एक्सपोर्ट प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और प्रोसेसिंग इंडस्ट्री में रोजगार भी बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Online इमेज बनाकर कैसे कमाएं पैसे? जानिए 2026 के टॉप 5 तरीके
चंदन और ड्राई फ्रूट खेती पर भी जोर-
चंदन की खेती और प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर काम करेगी, जिससे भारतीय चंदन की पारंपरिक पहचान फिर मजबूत हो सके। इसके अलावा अखरोट, बादाम और पाइन नट्स जैसे ड्राई फ्रूट्स के पुराने बागानों को फिर से ज़िंदा करने और हाई-डेंसिटि प्लांटेशन बढ़ाने के लिए भी विशेष कार्यक्रम लाया जाएगा। इसमें युवाओं की भागीदारी पर खास जोर रहेगा, जिससे वैल्यू एडिशन और किसानों की कमाई दोनों बढ़ सकें।
ये भी पढ़ें- Samsung Galaxy S26 Series कीमतों में बदलाव से स्टोरेज अपग्रेड तक, लॉन्च से पहले सब लीक



