WhatsApp Strict Account Settings
    Photo Source - Google

    WhatsApp Strict Account Settings: इन दिनों साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जाते जा रहे हैं, इसी को देखते हुए WhatsApp ने Strict Account Setting नाम से एक नया सेफ्टी फीचर लॉन्च किया है। जिससे यूजर्स को साइबर फ्रॉड से बचने में मदद मिलेगी। कंपनी ने इस फीचर को लॉकडाउन स्टाइल फीचर बताया है, जो अकाउंट्स की सेफ्टी के लिए आपके कुछ काम को रोकता भी है। यह फीचर आने वाले हफ्तों में धीरे-धीरे लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

    कैसे होगा फीचर ऑन?

    अगर आप इस सेटिंग को ऑन करना चाहते हैं, जिससे आप साइबर फ्रॉड या हैकर्स से बच सकें, तो इसके लिए आप एप की सेटिंग मेन्यू में प्राइवेसी में जाकर एक क्लिक से ही इसे ऑन कर सकते हैं। एक बार ऑन होने पर यह खुद ऑटोमेटेकली सारी सेटिंग लागू कर देगा और साइबर हमलों से आपके अकाउंट की सुरक्षा करेगा।

    साइबर फ्रॉड से बचाव-

    WhatsApp के मुताबिक, हालांकि ऐप सभी यूजर्स के लिए डिफ़ॉल्ट रूप से एंड टू एंड इंक्रिप्शन देता है। फिर भी कुछ व्यक्तियों जैसे पत्रकारों और सार्वजनिक लोगों को और साइबर खतरों से ज्यादा सुरक्षा की जरूरत हो सकती है। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, कि स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग उन कई तरीकों में से एक है, जिनमें हम आपको सबसे मुश्किल साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए काम कर रहे हैं।

    कैसे काम करेगा और क्या- क्या होगा ब्लॉक?

    इस फीचर को ऑन करने पर यह अननोन यूजर्स से आने वाले मीडिया और अटैचमेंट को ब्लॉक कर देता है। यह अननोन कॉन्टेक्ट्स से आने वाले कॉल्स को साइलेंट कर देता है और साथ ही चैट में लिंक शेयर करते समय दिखने वाले छोटे थंबनेल को भी डिसएबल कर देता है। यह फीचर उन अननोन्स को दूर रखता है, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स निगरानी या डाटा चोरी कर सकते हैं। व्हाट्सएप उन अमेरिकी टैक्स कंपनियों में शामिल हो गया है, जो हाई डिजिटल फ्रॉड का सामना करने वाले यूजर्स के लिए सिक्योरिटी लेवल को बढ़ाना चाहते हैं।

    ये भी पढ़ें- Motorola Signature Vs OnePlus 15R: डिजाइन, कैमरा, परफॉर्मेंस, सॉफ्टवेयर में कौन है ज्यादा बेहतर?

    हाई सिक्योरिटी-

    जैसे एप्पल ने 2022 में लॉकडाउन मोड पेश किया था और गूगल की कंपनी अल्फाबेट ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एडवांस्ड प्रोटेक्शन मोड लॉन्च किया था। जिन्हें हाई सिक्योरिटी की जरूरत होती है, स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग से जुड़ने से व्हाट्सप्प यूजर्स को सुविधा के बजाय सुरक्षा को प्राथमिकता देने का ऑप्शन मिल मिलता है। हालांकि एप की कुछ सुविधा सीमित हो जाएगी लेकिन इसके बदले साइबर फ्रॉड और साइबर हमलों की पहुंच आप तक खत्म हो जाएगी। जिससे आपकी पर्सनल डिटेल्स सुरक्षित रहेंगी।

    ये भी पढ़ें- WhatsApp पढ़ रहा आपकी Private चैट? Meta पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, जानिए मामला

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।