Arijit Singh: अरिजित सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से कदम पीछे खींचने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर भावनाओं का सैलाब आ गया। जहां Instagram पर उनके ऐलान ने फैन्स को इमोशनल कर दिया, वहीं Reddit जैसे ऑनलाइन फोरम्स पर बातचीत एक अलग दिशा में जाती दिखी। यहां लोग इस फैसले को अलविदा मानने के बजाय उसके मायने समझने की कोशिश कर रहे हैं। चर्चाओं में यह सवाल बार-बार उभर रहा है, कि क्या यह एक एंडिंग है, एक छोटा सा ब्रेक है या फिर म्यूजिक की दुनिया में एक नई दिशा की शुरुआत।

रिटायरमेंट का कारण क्या?
कई फैन्स का मानना है, कि अरिजित का यह कदम प्लेबैक से पूरी तरह रिटायरमेंट नहीं बल्कि एक क्रिएटिव पिवट हो सकता है। Reddit यूजर lostinyoursoul ने लिखा, कि अरिजित ने सिर्फ वोकल असाइनमेंट्स से दूरी बनाने की बात कही है, म्यूजिक कम्पोज़िंग या प्रोड्यूसिंग से नहीं। उनका मानना है ,कि शायद अरिजित अब कंपोज़र के तौर पर ज्यादा फोकस करना चाहते हैं। कुछ लोगों को यह भी लगता है, कि आज के दौर में लगातार एक जैसे गानों की मांग ने उन्हें थका दिया होगा और अब वह कम लेकिन अलग तरह के प्रोजेक्ट्स चुनना चाहते हैं।

इंडिपेंडेंस और ग्लोबल संभावनाएं-
वहीं एक यूजर्स ने बड़ी तस्वीर देखने की कोशिश की। उनका कहना है, कि भारत जैसे देश में सबसे पॉपुलर सिंगर्स में शामिल अरिजित अगर सोलो आर्टिस्ट के तौर पर आगे बढ़ते हैं, तो उनका स्टूडियो एल्बम वर्ल्डवाइड चार्ट्स पर टॉप कर सकता है। साथ ही, खुद का लेबल होने से उन्हें फाइनेंशियल और क्रिएटिव दोनों तरह की आज़ादी मिलेगी। इस नजरिए से देखा जाए तो प्लेबैक से दूरी उनके करियर के लिए लंबे समय में फायदेमंद भी हो सकती है।
सिंगर से आगे एक कम्पोज़र-
कुछ फैन्स ने याद दिलाया, कि अरिजित सिर्फ एक शानदार सिंगर ही नहीं, बल्कि बेहतरीन कम्पोज़र भी हैं। Pagglait जैसी फिल्मों में उनका काम इस बात का सबूत है। RowSufficient5667 ने लिखा, कि कम्पोज़र के रूप में अरिजित इंडस्ट्री में नया रंग भर सकते हैं। यह सोच इस बहस को और मजबूत करती है, कि उनका म्यूजिक सफर खत्म नहीं हो रहा, बस फॉर्म बदल रहा है।

ये भी पढ़ें- Ibrahim और Sara अली खान ने Orry को क्यों किया अनफॉलो? जानिए पूरा मामला
खुद अरिजित ने क्या कहा?
Instagram पर अपने पोस्ट में अरिजित सिंह ने साफ किया, कि वह नए प्लेबैक वोकल असाइनमेंट्स नहीं लेंगे, लेकिन पेंडिंग कमिटमेंट्स पूरे करेंगे और इस साल कुछ गाने रिलीज़ भी हो सकते हैं। सबसे अहम बात, उन्होंने यह भी कहा, कि वह म्यूजिक बनाना नहीं छोड़ रहे हैं। Tum Hi Ho से लेकर कई फिल्मों तक, अरिजित ने हिंदी सिनेमा की साउंडस्केप को गहराई से प्रभावित किया है। शायद यही वजह है, कि फैन्स इसे एक एंडिंग नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत मानने की कोशिश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Badshah सबकुछ छोड़कर क्यों जाना चाहते थे स्वीज़रलैंड? खुद बताया कारण



