Google Internship 2026: गूगल ने स्टूडेंट्स के लिए एक शानदार मौका लेकर आया है। कंपनी ने 2026 में शुरू होने वाले पेड इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम्स की घोषणा की है, जो बैचलर्स, मास्टर्स और PhD की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए खुले हैं। ये प्रोग्राम्स विभिन्न टेक्निकल फील्ड्स के साथ-साथ रिसर्च एरियाज में भी काम करने का मौका देते हैं।
चयनित उम्मीदवार गूगल के भारतीय ऑफिसों में काम करेंगे, जो बेंगलुरु कर्नाटक, पुणे महाराष्ट्र और हैदराबाद तेलंगाना में स्थित हैं। यह उन स्टूडेंट्स के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो टेक इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं और दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक के साथ काम करने का अनुभव हासिल करना चाहते हैं।
कौन से प्रोग्राम्स उपलब्ध हैं-
स्टूडेंट्स निम्नलिखित रोल्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। पहला है, सिलिकॉन इंजीनियरिंग इंटर्न PhD के लिए, जो समर 2026 में शुरू होगा। दूसरा है सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग PhD इंटर्न समर 2026 और तीसरा है स्टूडेंट रिसर्चर 2026 प्रोग्राम।
सिलिकॉन इंजीनियरिंग इंटर्न के लिए जरूरी क्वालिफिकेशन में कहा गया है, कि उम्मीदवार वर्तमान में कंप्यूटर इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या किसी संबंधित टेक्निकल फील्ड में PhD कर रहे होने चाहिए। इंटर्न्स हार्डवेयर आर्किटेक्ट्स और सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट्स के साथ मिलकर आगामी क्लाउड सिलिकॉन टेक्नोलॉजीज को बनाने और उनका मूल्यांकन करने का काम करेंगे।
सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और रिसर्च के मौके-
सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग PhD इंटर्न के लिए वह लोग अप्लाई कर सकते हैं, जो सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट या किसी संबंधित टेक्निकल एरिया में PhD की डिग्री हासिल कर रहे हैं। यह इंटर्नशिप 12 से 14 हफ्तों तक चलती है और इसमें प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट एक्सपीरियंस के साथ-साथ प्रोफेशनल ग्रोथ के अवसर, एक्जीक्यूटिव स्पीकर सीरीज और टीम-बिल्डिंग इवेंट्स शामिल हैं। इंटर्न्स ऐसा सॉफ्टवेयर डेवलप करेंगे, जो मल्टिपल सिस्टम्स पर ऑपरेट कर सके और एक साथ मिलकर एक सिंगल यूनिट की तरह काम करे।
स्टूडेंट रिसर्चर प्रोग्राम के लिए वे स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं, जो वर्तमान में कंप्यूटर साइंस, लिंग्विस्टिक्स, स्टैटिस्टिक्स, बायोस्टैटिस्टिक्स, अप्लाइड मैथमेटिक्स, ऑपरेशंस रिसर्च, इकोनॉमिक्स या नेचुरल साइंसेज में बैचलर्स, मास्टर्स या PhD प्रोग्राम्स कर रहे हैं। चयनित उम्मीदवार रिसर्च, इंजीनियरिंग या साइंस टीम्स के साथ जुड़कर ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे जो बड़े पैमाने पर होने वाली रियल-वर्ल्ड प्रॉब्लम्स को हल करते हैं।
ये भी पढ़ें- All-in-One कैमरा भारत में लॉन्च, एक ही कैमरे से फोटो, वीडियो और प्रिंटिंग, जानिए कीमत और धांसू फीचर्स
आवेदन की आखिरी तारिख और प्रोसेस-
सभी प्रोग्राम्स के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2026 है। इच्छुक स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है, कि वे विस्तृत रोल डिस्क्रिप्शन और एप्लीकेशन गाइडलाइंस के लिए गूगल के ऑफिशियल करियर्स पेज को चेक करें। यह एक शानदार अवसर है, उन युवाओं के लिए जो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं और गूगल जैसी ग्लोबल कंपनी के साथ काम करने का एक्सपीरियंस पाना चाहते हैं। देर मत कीजिए, अभी अप्लाई करें और अपने करियर को एक नई उड़ान दें।
ये भी पढ़ें- अब WhatsApp पर मिलेगा आधार कार्ड! बस एक मैसेज करें और तुरंत डाउनलोड करें PDF



