Zakir Khan: भारत के सबसे लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन Zakir Khan ने अपने फैंस को एक बड़ा झटका दिया है। हैदराबाद में अपने ‘Papa Yaar’ टूर के दौरान ज़ाकीर ने अचानक ऐलान किया, कि वो स्टेज से लंबा ब्रेक लेने जा रहे हैं। इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कॉमेडियन अपने दिल की बात अपने फैंस के साथ शेयर करते नजर आ रहे हैं। जकीर का ये फैसला उनके चाहने वालों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है।
क्या 2030 तक का है ब्रेक?
हैदराबाद के शो में भीड़ को संबोधित करते हुए जकीर ने बताया, कि उन्हें अपनी मौजूदा कमिटमेंट्स खत्म होने के बाद स्टेज से दूर जाना होगा। यहां चौंकाने वाली बात ये है, कि उन्होंने सिर्फ कुछ महीनों का नहीं बल्कि कई सालों के ब्रेक का इशारा किया है। उनके मुताबिक, ये ब्रेक 2028, 2029 या फिर 2030 तक भी जा सकता है।
Comedian Zakir Khan has announced a long break from stand-up due to health reasons, sharing the update during his Hyderabad show.
— Bharatiya Base (@bharatiyabase) January 20, 2026
Wishing him strength and a speedy recovery. pic.twitter.com/viKN76pvg5
ज़ाकीर ने अपने फैंस से कहा कि तीन, चार या पांच साल का ये ब्रेक उन्हें अपनी सेहत संभालने और कुछ जरूरी चीजें सुलझाने के लिए चाहिए। इमोशनल होते हुए उन्होंने ऑडियंस को शुक्रिया अदा किया और बताया कि वो सब उनके दिल के बहुत करीब हैं और उनका प्यार उनके लिए किसी खजाने से कम नहीं है।
सेहत है कारण-
ये फैसला सालों की थका देने वाली शेड्यूल के बाद आया है। जकीर पहले भी खुलकर बता चुके हैं, कि एक दशक की लगातार टूरिंग ने उनके शरीर को कितना नुकसान पहुंचाया है। सुबह की फ्लाइट्स, नींद की कमी और बेवक्त खाना खाने की वजह से एक टॉप कॉमेडियन की लाइफस्टाइल ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया है। पिछले साल सितंबर में उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया था, कि वो करीब एक साल से अनवेल फील कर रहे थे।
लेकिन स्टेज से मोहब्बत की वजह से परफॉर्म करते रहे। अब लगता है, कि वो अपने डॉक्टर की सलाह को और नजरअंदाज नहीं कर सकते। जकीर ने माना कि हालांकि ये फैसला मुश्किल था और उन्होंने इसे काफी टाल दिया, लेकिन अब जरूरी है कि चीजों को बिगड़ने से रोका जाए।
ये भी पढ़ें- Neha Kakkar ने कहा ‘अलविदा’! रिश्तों और काम से ब्रेक लेकर डिलीट कीं सभी स्टोरीज
आखिरी मौका देखने का-
जो लोग ज़ाकीर को लाइव देखने की चाह रखते हैं, उनके लिए समय तेजी से खत्म हो रहा है। जकीर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया, कि 20 जून तक के उनके सभी शोज एक सेलिब्रेशन होंगे। उन्होंने फैंस से अपील की, कि वो इन बचे हुए शोज में जरूर आएं। क्योंकि इसके बाद वो बड़े पैमाने पर टूरिंग नहीं करेंगे। अपना आने वाला कॉमेडी स्पेशल रिकॉर्ड करने के बाद, वो पूरी तरह से लाइमलाइट से गायब हो जाएंगे ताकि अपनी सेहत को फिर से ट्रैक पर ला सकें। एक ऐसे शख्स के लिए जिसने सालों तक दूसरों को हंसाया है, अब वक्त आ गया है, कि वो खुद के लिए जरूरी ब्रेक लें।
ये भी पढ़ें- क्या Black Magic ने ली Shefali Jariwala की जान? पति पराग त्यागी ने किया चौंकाने वाला दावा



