Lucky Moles: सदियों से हमारे समाज में तिल को सिर्फ त्वचा का निशान नहीं माना जाता। इसे किस्मत और भाग्य का प्रतीक समझा जाता है। दुनियाभर की विभिन्न संस्कृतियों में इन छोटे पिग्मेंटिड मार्क्स को गहरे अर्थों का वाहक माना गया है। ऐसा माना जाता है, कि ये व्यक्ति के चरित्र, भविष्य और रोमांटिक लाइफ के बारे में संकेत देते हैं। प्राचीन ज्योतिष में तिल की लोकेशन, साइज और रंग को महत्वपूर्ण माना गया है। आइए जानते हैं, महिलाओं के शरीर पर पाए जाने वाले शुभ तिलों के बारे में।
माथे पर तिल कॉन्फिडेंस का प्रतीक-
माथे पर तिल होना आत्मविश्वास और पर्सनल स्ट्रेंथ का संकेत है। ऐसी महिलाओं में मजबूत इच्छाशक्ति होती है। वे अपने दृढ़ संकल्प से बड़ी सफलता हासिल कर सकती हैं। माथा लीडरशिप और दूरदर्शिता से जुड़ा होता है। अगर तिल माथे की मीडियन लाइन पर हो, तो यह यात्रा से भरी जिंदगी का संकेत है। ऐसी महिलाएं अक्सर पायनियर होती हैं और नए एक्सपीरियंस के लिए तैयार रहती हैं।
भौंहों के बीच तिल भाग्य और बुद्धिमत्ता-
तिल को भौंहों के बीच ‘थर्ड आई’ रीजन कहा जाता है। यह विशेष रूप से शुभ माना जाता है। कई संस्कृतियों में इसे स्पिरिचुअल इनसाइट का गेटवे माना गया है। यहां तिल वाली महिलाएं भाग्यशाली और बुद्धिमान होती हैं। उनमें मजबूत जजमेंट की क्षमता होती है। वे क्रिटिकल मूमेंट्स में सही डिसीजन ले पाती हैं।
भौंहों पर तिल धन-समृद्धि का इशारा-
भौंहों पर तिल फाइनेंशियल सक्सेस से जुड़ा है। दाहिनी भौंह पर तिल आर्थिक समृद्धि का संकेत है। ऐसी महिलाओं में सिग्मिफिसिएंट वेल्थ इकट्ठा करने की क्षमता होती है। बाईं भौंह पर तिल वाली महिलाओं को स्थिर फाइनेंशियल गेन्स मिलते हैं। उन्हें मौके को फायदे में बदलने का हुनर होता है। आंख की पुतली पर तिल रेयर लेकिन बहुत सिग्निफिसिएंट होता है।
कान पर तिल किस्मत का प्रतीक-
कान पर तिल को व्यापक रूप से शुभ माना जाता है। एक कान पर तिल ज्ल्दी फैसला लेने और स्किल्स बनाने का संकेत है। ऐसी महिलाएं कम्फर्टेबल लाइफ जीती हैं। अगर दोनों कानों पर तिल हो, तो यह बेहद फॉर्च्युनेट साइन है। यह वेल्श, कम्फर्ट और हार्मोनियस लाइफ से जुड़े हैं।
गाल और होंठ पर तिल लोकप्रियता और आकर्षण-
गाल पर तिल स्ट्रॉन्ग सोशल कनेक्शन का संकेत है। ऐसी महिलाओं के दोस्तों का बड़ा सर्कल होता है। उनमें दूसरों को पर्सुएड करने की काबिलियत होती है। होंठों पर तिल आकर्षण से जुड़ा है। ऊपरी होंठ पर तिल चार्म और सोशल इन्फ्लुएंस का संकेत है। निचले होंठ पर तिल वाली महिलाएं हार्ड-वर्किंग और पढ़ाकु होती हैं।
ये भी पढ़ें- Lucky Animals: ये 10 जानवर घर में लाते हैं सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली!
गर्दन और कंधे पर तिल धैर्य और लीडरशिप-
गर्दन पर तिल बैलेंस्ड पर्सनेलिटी को दर्शाता है। ऐसी महिलाएं वाइस और स्ट्रॉन्ग होती हैं। वे मुश्किलों को सहकर अपने गोल्स अचिव करती हैं। कंधे पर तिल मॉडेस्टी और ज़िम्मेदारी से जुड़ा है। ऐसी महिलाएं प्रैक्टिकल और भरोसेमंद होती हैं। उनमें नेचुरल लीडरशिप एबिलीटी होती है।
ये भी पढ़ें- Lucky Animals: ये 10 जानवर घर में लाते हैं सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली!



