Kia EV2: किआ ने अपनी इलेक्ट्रिक कार लाइन-अप में एक नया और अहम नाम जोड़ दिया है, Kia EV2। यह एक कॉम्पैक्ट B-सेगमेंट इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे खास तौर पर यूरोप के ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। EV2 को किआ की अब तक की सबसे ज्यादा एक्सेसिबल EV बताया जा रहा है, जो रोजमर्रा की जरूरतों के हिसाब से प्रैक्टिकल, टेक-सेवी और एनवायरमेंट फ्रैंडली पैकेज देने का दावा करती है।
यूरोपियन फैमिलीज़ को ध्यान में रखकर डिजाइन-
Kia EV2 का निर्माण किआ के स्लोवाकिया प्लांट में किया जाएगा। कंपनी का फोकस साफ है, लोकल प्रोडक्शन, कम ट्रांसपोर्ट एमिशन और यूरोपियन नियमों के मुताबिक, बेहतर फिट। B-SUV सेगमेंट यूरोप में तेजी से बढ़ रहा है और EV2 को उसी ग्रोइंग डिमांड को कैश करने के लिए उतारा जा रहा है। लगभग चार मीटर लंबी यह SUV साइज में भले ही कॉम्पैक्ट हो, लेकिन स्टाइल और रोड प्रेज़ेंस में यह किसी बड़ी SUV से कम नहीं लगती।
बड़ा SUV वाला लुक, कॉम्पैक्ट साइज में-
EV2 का डिजाइन किआ की बड़ी EVs से इंस्पायर्ड है। वर्टिकल LED DRLs, शार्प शोल्डर लाइन और मस्क्युलर व्हील आर्च इसे प्रोपर SUV स्टांस देते हैं। 16 से 19 इंच तक के व्हील ऑप्शन इसे रेगुलर और GT-Line वेरिएंट्स में अलग पहचान देते हैं। खास तौर पर GT-Line में बॉडी-कलर एलिमेंट्स और ग्लॉस-ब्लैक फिनिश इसे ज्यादा प्रीमियम औरल लाइफस्टाइल-ऑरिएंटिड बनाते हैं।
इंटीरियर में सेगमेंट से आगे निकलने की कोशिश-
EV2 का केबिन इस सेगमेंट की सबसे बड़ी खासियत माना जा रहा है। स्लाइडिंग और रीक्लाइनिंग रियर सीट्स जैसे फीचर B-SUV क्लास में बहुत रेयर हैं। रियर लेगरूम 958mm तक जाता है, जो सेगमेंट-लीडिंग बताया जा रहा है। बूट स्पेस 403 लीटर तक मिलता है, साथ में 15 लीटर का फ्रंक भी दिया गया है, यानी space की कमी महसूस नहीं होगी।
ट्रिपल-स्क्रीन टेक और स्मार्ट फीचर्स-
EV2 में किआ का लेटेस्ट ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट दिया गया है। 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और 5.3-इंच का क्लाइमेट कंट्रोल डिस्प्ले इसे फ्यूचर-रेडी बनाते हैं। ccNC और ccNC Lite दोनों सिस्टम OTA अपडेट और सब्सक्रिप्शन-बेस्ड फीचर्स को सपोर्ट करते हैं, जो आज के कनेक्डिट कार यूज़र्स के लिए बड़ा प्लस है।
बैटरी, रेंज और चार्जिंग-
Kia EV2 दो बैटरी ऑप्शन में आएगी। 42.2kWh बैटरी के साथ करीब 317km की रेंज और 61.0kWh बैटरी के साथ लगभग 448km की रेंज मिलने की उम्मीद है। 400V आर्किटेक्चर पर आधारित यह SUV DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिसमें 10 से 80 प्रतिशत चार्ज सिर्फ 30 मिनट के आसपास हो सकता है। AC चार्जिंग में 11kW और 22kW दोनों ऑप्शन दिए जाएंगे।
सेफ्टी, टेक और घर को बिजली-
EV2 में Highway Driving Assist 2, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट कैमरा और रिमोट स्मार्ट पार्किंग जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। V2L और V2G जैसी bidirectional चार्जिंग टेक्नोलॉजी इसे सिर्फ कार नहीं, बल्कि एक मोबाइल पावर सोर्स भी बनाती है। इसका मतलब कार की बैटरी से आप फ्रिज, लैपटॉप, लाइट्स जैसे डिवाइज़ चला सकते हैं या जरूरत पड़ने पर घर/ग्रिड को बिजली वापस दे सकते
ये भी पढ़ें- TATA Punch Facelift लॉन्च से पहले हुई लीक, जानिए प्राइज़ से प्रीमियम फीचर्स तक सब
कब आएगी Kia EV2?
EV2 का स्टैंडर्ड रेंज वर्जन फरवरी 2026 से प्रोडक्शन में जाएगा, जबकि लॉन्ग रेंज और GT-Line वेरिएंट्स जून 2026 से बनना शुरू होंगे। कीमत और मार्केट लॉन्च की जानकारी किआ बाद में साझा करेगी, लेकिन इतना तय है, कि EV2 यूरोप के EV मार्केट में बड़ा गेम-चेंजर बन सकती है।
ये भी पढ़ें- शख्स ने सिर्फ ₹1 लाख में बना डाली देसी टेस्ला, 1 बार चार्ज करो और 100 KM चलो



