Gurugram Club Firing: गुरुग्राम में एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। एमजी रोड स्थित एक क्लब में 25 वर्षीय महिला कर्मचारी को सिर्फ इसलिए गोली मार दी गई। क्योंकि उसने शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। यह घटना 20 दिसंबर की सुबह के शुरुआती घंटों में हुई, जिसने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता कल्पना एक क्लब में काम करती थीं और दिल्ली के नजफगढ़ में रहती थीं। 19 दिसंबर की रात 1 बजे जब वह अपनी ड्यूटी पर थीं, तो रात करीब एक बजे उन्होंने अपने पति को फोन किया और बताया, कि उन्हें गोली लग गई है। इस खबर ने परिवार को सदमे में डाल दिया।
प्यार की आड़ में खतरनाक इरादे-
जांच में सामने आया, कि आरोपी तुषार उर्फ जोंटी, जो दिल्ली के संगम विहार का रहने वाला है, ने करीब छह महीने पहले कल्पना से दोस्ती की थी। धीरे-धीरे उसने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन कल्पना ने हर बार साफ़ इनकार कर दिया। तुषार इस रिजेक्शन को बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसके मन में बदले की भावना घर कर गई।
शादी से इनकार पर 25 वर्षीय महिला दोस्त पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने के मामले में 02 आरोपी #गुरुग्राम_पुलिस ने किए गिरफ्तार। 🚔#CrimeNews #PoliceAction #Arrested@opsinghips @DGPHaryana@police_haryana pic.twitter.com/nTKsH8B2Tt
— Gurugram Police (@gurgaonpolice) December 25, 2025
पुलिस के मुताबिक, करीब एक महीने पहले तुषार कल्पना के घर भी गया था, जहां उसने परिवार के साथ बहस की और वहां से चला गया। लेकिन उसके इरादे साफ नहीं थे। वह लगातार कल्पना को परेशान कर रहा था और उससे शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ था।
क्लब में हुई वारदात-
19 दिसंबर की रात को तुषार अपने दोस्त शुभम उर्फ जोनी के साथ क्लब पहुंचा। वहां उसने एक बार फिर कल्पना के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। जब कल्पना ने फिर से मना कर दिया, तो तुषार ने गुस्से में आकर उस पर गोली चला दी। घायल अवस्था में कल्पना को तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुरुआत में वह बयान देने की स्थिति में नहीं थीं।कल्पना के पति ने सेक्टर 29 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए क्राइम यूनिट की टीम को मामले की जांच सौंपी।
ये भी पढ़ें- Nobel Prize जीतिए और बनिए 100 करोड़ के मालिक! आंध्र सरकार का ऐतिहासिक तोहफा
गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई-
पुलिस की क्राइम यूनिट ने तेजी से काम करते हुए दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के बरौत से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान तुषार ने अपना जुर्म कबूल किया। उसने बताया, कि वह कल्पना से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन बार-बार रिजेक्शन के बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया, कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली की हवा में ‘जहर’ घोल रही है ये अकेली बाइक! नाम हैं 47 चालान, लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश



