100 Crore Reward
    Photo Source - Google

    100 Crore Reward: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हाल ही में एक ऐसा ऐलान किया है, जिसे सुनकर पूरे देश में चर्चा शुरु हो गई है। राज्य सरकार ने घोषणा की है, कि अगर आंध्र प्रदेश का कोई नागरिक क्वांटम कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीतता है, तो उसे राज्य सरकार की ओर से 100 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। यह सुनकर लोग हैरान हैं, क्योंकि आमतौर पर सरकारी इनाम 5 से 10 करोड़ के बीच होते हैं, लेकिन यहां बात सीधे 100 करोड़ की हो रही है।

    क्वांटम कंप्यूटिंग और AI में फोकस-

    यह इनाम विशेष रूप से क्वांटम कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस्ड कंप्यूटर साइंस के क्षेत्रों में दिया जाएगा। ये वो फील्ड्स हैं, जो आने वाले समय में दुनिया की तस्वीर बदल सकती हैं। क्वांटम कंप्यूटर्स पारंपरिक कंप्यूटरों से कहीं ज़्यादा पावफुल होते हैं और मुश्किल समस्याओं को कुछ ही सेकंड में हल कर सकते हैं। जिस तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज हर सेक्टर में क्रांति ला रहा है।

    जनता की प्रतिक्रिया और चुनौतियां-

    हालांकि यह प्रस्ताव सुनने में बहुत आकर्षक लगता है, लेकिन हकीकत यह भी है, कि नोबेल पुरस्कार जीतना आसान नहीं है। दशकों की मेहनत, रिसर्च और लगातार नवाचार के बाद ही कोई इस मुकाम तक पहुंच पाता है। फिर भी, सरकार का यह कदम युवाओं में एक नई उम्मीद जगाता है।

    ये भी पढ़ें- घर खरीदने का सपना हुआ सस्ता! LIC Housing Finance ने घटाई ब्याज दरें, जानिए डिटेल

    सोशल मीडिया पर लोगों ने इस ऐलान को मिक्स्ड रिएक्शन दिया है। कुछ लोग इसे सराह रहे हैं, तो कुछ का मानना है, कि इससे बेहतर होता, अगर सरकार रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षा पर ध्यान देती। लेकिन एक बात तय है, कि अगर किसी ने यह इनाम जीत लिया, तो उसकी सात पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित हो जाएगा। साथ ही भारत का नाम भी रोशन हो जाएगा। तो आंध्र प्रदेश के युवाओं के लिए यह एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है, अपने सपनों को पंख देने की।

    ये भी पढ़ें- दिल्ली की हवा में ‘जहर’ घोल रही है ये अकेली बाइक! नाम हैं 47 चालान, लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।