Christmas Ban: दुनिया भर में जब क्रिसमस को अच्छे से सैलिब्रेट किया जाता है, तब एक ऐसी देस है, जहं इसे मनाने पर उम्रकैद तक की सज़ा हो जाती है, क्योंकि वहां इस त्योहार पर पूरी तरह से बैन लगा हुआ है और वह देश है उत्तर कोरिया। यहां के शासक किम जोंग उन ने क्रिसमस मनाने पर सख्त रोक लगा रखी है और यह सिर्फ एक नियम नहीं है, बल्कि इसे तोड़ने पर जो सजा मिलती है, वह किसी को भी सोचने पर मजबूर कर देगी। उत्तर कोरिया में क्रिसमस मनाने के कई मामले सामने आए हैं, जहां लोगों को आजीवन कारावास की सजा दी गई है और वह भी बिना किसी जमानत की संभावना के।
परिवार की अगली पीढ़ी को भी नहीं बख्शा जाता-
उत्तर कोरिया की न्याय व्यवस्था दुनिया के अन्य देशों से बिल्कुल अलग है। यहां कोई राजनीतिक पहुंच या रिश्तेदारी काम नहीं आती। अगर किसी ने क्रिसमस मनाने की हिम्मत की तो सिर्फ उसे ही नहीं, बल्कि उसकी अगली पीढ़ी को भी सजा भुगतनी पड़ सकती है। यह कानून इतना कठोर है, कि अपराधी के बच्चों को भी दंडित किया जा सकता है। यह सुनकर शायद आपको विश्वास न हो, लेकिन यही वहां की हकीकत है।
24 दिसंबर को किम की दादी का जन्मदिन-
दरअसल, 25 दिसंबर से एक दिन पहले यानी 24 दिसंबर को किम जोंग उन की दादी का जन्मदिन आता है। इस दिन को राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाया जाता है और सभी नागरिकों को इसे सैलिब्रेट करने में व्यस्त रहने का आदेश दिया जाता है। किम जोंग उन चाहते हैं, कि देशवासी क्रिसमस की बजाय उनकी दादी के जन्मदिन को याद रखें और उसे धूमधाम से मनाएं।
सोमालिया और अफगानिस्तान में भी क्रिसमस बैन-
उत्तर कोरिया अकेला देश नहीं है, जहां क्रिसमस बैन हैं। सोमालिया, जो समुद्री डकैतों के लिए कुख्यात है, वहां भी क्रिसमस मनाना मना है। इसके अलावा अफगानिस्तान में तालिबान शासन के तहत भी क्रिसमस की मान्यता नहीं है। ये देश अपनी सख्त पॉलिसि के लिए जाने जाते हैं, जहां धार्मिक स्वतंत्रता पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं।
ये भी पढ़ें- भारत क्यों बन गया Airlines का कब्रिस्तान? आखिर देश में एयरलाइंस चलाना क्यों है इतना मुश्किल?
तानाशाही व्यवस्था में जीने की मजबूरी-
उत्तर कोरिया की यह कठोर व्यवस्था, वहां के लोगों के लिए रोजमर्रा की हकीकत है। जहां दुनिया के बाकी हिस्सों में लोग खुलकर अपनी पसंद के त्योहार मनाते हैं, वहीं उत्तर कोरिया के नागरिकों को हर कदम पर सरकारी निगरानी में रहना पड़ता है। किम जोंग उन का शासन इतना मजबूत है, कि कोई भी व्यक्ति इन नियमों को चैलेंज करने की हिम्मत नहीं करता। यह दुनिया के सबसे क्लोज़ड और कंट्रोल्ड देशों में से एक है, जहां बाहरी दुनिया से संपर्क भी बहुत सीमित है।
ये भी पढ़ें- क्या दिल्ली में कभी हो सकती है बर्फबारी? जानिए क्या कहते हैं वैज्ञानिक



