13 February 2026 Rashifal: आज 13 फरवरी 2026 शुक्रवार का दिन बेहद खास है। आज कुंभ संक्रांति और विजया एकादशी दोनों का संयोग बन रहा है। भगवान सूर्य आज मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। फाल्गुन मास का कृष्ण पक्ष चल रहा है और एकादशी तिथि दोपहर 2:25 बजे तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी। मूल नक्षत्र शाम 4:12 तक रहेगा फिर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रारंभ होगा। चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं, कि आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा।
आज के शुभ मुहूर्त और राहु काल-
आज अभिजीत मुहूर्त का समय दोपहर 12:13 से 12:58 तक रहेगा। यह समय किसी भी शुभ काम के लिए बेहतरीन माना जाता है। राहु काल सुबह 11:12 से दोपहर 12:35 तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू करने से बचें। दिशाशूल पश्चिम दिशा में है, इसलिए लंबी दूरी की यात्रा के लिए पश्चिम दिशा से परहेज करें।
मेष राशि-
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से शानदार रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं और जीवन में सुख बढ़ेगा। मित्रों की सलाह से लिए गए फैसले आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम भी पूरे होने की संभावना है और व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। लेकिन जल्दबाजी से बचें, धैर्य रखें। आज का शुभ रंग केसरिया है। किसी गरीब को भोजन दान करने से आपको विशेष फल मिलेगा।
वृष राशि-
वृष राशि के जातकों की नेतृत्व क्षमता आज और निखरेगी। करियर के बारे में कोई बड़ा फैसला लेने का यह अच्छा समय है। परिवार से जुड़े कार्य बनेंगे और यात्रा से लाभ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें और लापरवाही बिल्कुल ना करें। जो लोग बिजनेस करते हैं, उनके लिए व्यापार में नए रास्ते खुलेंगे। कम बोलें और ज्यादा सुनें, यही आज की जरूरी टिप है। सफेद रंग आपके लिए शुभ रहेगा। किसी गरीब को चावल का दान करें।
मिथुन राशि-
मिथुन राशि वालों के लिए करियर में आगे बढ़ने का समय है। भाग्य आपका पूरा साथ देगा और मन का तनाव दूर होगा। विदेश से संबंधित काम बनने के योग हैं। आय के नए साधन बन सकते हैं और व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी। धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। हल्का हरा रंग आज के लिए शुभ है। किसी गरीब को फल दान करना आपके लिए लाभकारी होगा।
कर्क राशि-
कर्क राशि के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में आज सफलता मिलेगी। कहीं दूर से अच्छी खबर आने की संभावना है। रिश्तेदारों से थोड़ा मतभेद हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। फैशन और ग्लैमर से जुड़े लोगों के लिए दिन खासतौर पर अच्छा रहेगा। व्यापार में सावधानी से काम लें और जल्दबाजी से बचें। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ है। चावल और दाल का दान करें।
सिंह राशि-
सिंह राशि वालों को आज कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। मन की इच्छा पूरी होगी लेकिन धन लाभ के लिए मेहनत बढ़ानी होगी। अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है। लोगों की मदद करने के मौके आपको मिलेंगे। व्यापार में मेहनत का फल जरूर मिलेगा। अहंकार से बचें और विनम्र रहें। हल्का लाल रंग पहनें। किसी गरीब को गुड़ का दान करना शुभ रहेगा।
कन्या राशि-
कन्या राशि के जातकों को आज उधार लेनदेन से बचने की सलाह दी जाती है। छात्रों के लिए दिन बेहद शुभ है, प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिल सकती है। मानसिक तनाव दूर होगा लेकिन सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल ना करें। धैर्य से अपनी बात रखें। व्यापार में रुके हुए काम बनेंगे। धैर्य आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी आज। केसरिया रंग शुभ है। फल दान करें।
तुला राशि-
तुला राशि वालों के लिए आज योजना बनाकर काम करने का दिन है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। परिवार में आपकी बात का सम्मान होगा। नया निवेश करने से फिलहाल बचें और धैर्य बनाए रखें। नए दोस्तों पर बहुत ज्यादा भरोसा ना करें, नुकसान हो सकता है। जो लोग बिजनेस करते हैं, वे जल्दबाजी में फैसला ना लें। खर्चों को कंट्रोल में रखें। सफेद रंग पहनें। चावल का दान करें।
वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। अगर आप नया घर बुक कराना चाहते हैं तो आज अच्छा समय है। बातचीत के समय आक्रामक तेवर ना दिखाएं, शांत रहें। ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में हर काम सावधानी से करें। गुस्से से बचें और संयम रखें। मरून रंग शुभ रहेगा। गुड़ का दान करें।
धनु राशि-
धनु राशि वालों का आज पराक्रम बढ़ेगा। बड़े फैसले करते समय धैर्य से काम लें। रुके हुए काम पूरे होंगे और शत्रु परास्त होंगे। मित्रों से किसी विशेष मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। ईगो यानी अहंकार से बचें, विनम्र रहें। केसरिया रंग पहनें। चावल का दान करना शुभ रहेगा।
मकर राशि-
मकर राशि के जातकों का आज सम्मान बढ़ेगा। धन प्राप्ति के लिए मेहनत बढ़ानी होगी। कार्य क्षेत्र में स्थिति बेहतर रहेगी। यात्रा से लाभ होगा और सेहत भी ठीक रहेगी। व्यापार में मेहनत बढ़ाने का समय है, आलस्य से दूर रहें। क्रीम रंग आपके लिए शुभ है। किसी गरीब को फल दान करें।
कुंभ राशि-
कुंभ राशि वालों के लिए आज खास दिन है, क्योंकि भगवान सूर्य आज कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा और कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। करियर को आगे बढ़ाने का यह सही समय है। परिवार की सलाह से फैसले करें। लोगों से बातचीत करते समय ईगो ना दिखाएं। व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी। नेगेटिव विचारों से दूर रहें। आसमानी रंग शुभ है। भोजन दान करें।
मीन राशि-
मीन राशि वालों को आज अपने खर्चों को कंट्रोल में रखना चाहिए। सोच समझकर फैसला करने का दिन है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिश्तेदारों से मतभेद ना बढ़ने दें। अचानक धन लाभ हो सकता है लेकिन व्यापार में नुकसान की संभावना है, सावधान रहें। अहंकार से बचें और विनम्र बने रहें। पीला रंग आपके लिए शुभ है। चावल का दान करें।
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal 12 February 2026: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपका दिन कैसा रहेगा
आज के दिन की खास बातें-
आज कुंभ संक्रांति और विजया एकादशी का पवित्र संयोग है। इस दिन भगवान सूर्य और भगवान विष्णु की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। दान पुण्य का विशेष महत्व है। गरीबों को भोजन, चावल, फल, गुड़ या दाल का दान करने से आपको विशेष फल प्राप्त होगा। जय श्री राधे बोलने से पॉजिटिविटी की प्राप्ति होगी।
ये भी पढ़ें- लग्ज़री ज़िंदगी जीने के लिए होता है इन 4 राशियों के लोगों का जन्म



