Viral Video
    Symbolic Photo Source - Google

    Viral Video: इस समय भारत में नवरात्रि के त्योहार की धूम मची हुई है। इसी बीच पाकिस्तान से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तानी हिंदू समुदाय के लोग बड़े ही धूमधाम से नवरात्रि का उत्सव मना रहे हैं। इंस्टाग्राम यूजर प्रीतम देवरिया, जो पाकिस्तान में रहने वाले एक हिंदू हैं, उन्होंने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

    इस वीडियो में देखा जा सकता है, कि पाकिस्तान की सड़कों को रंगबिरंगी लाइटों और दीयों से खूबसूरती से सजाया गया है। माता दुर्गा की तस्वीर लगाकर पूजा का विशेष इंतजाम किया गया है। पारंपरिक पोशाकों में सजे-धजे लोग गरबा और डांडिया के ताल पर झूम रहे हैं। महिलाएं रंग-बिरंगी घाघरा चोली और दुपट्टा पहने हुई हैं, जबकि पुरुष कुर्ता में नजर आ रहे हैं।

    करांची में भी दिखा ऐसा नज़ारा-

    धीरज नाम के एक और यूजर ने करांची से भी इसी तरह का वीडियो शेयर किया है। करांची, जहां मुस्लिम आबादी की संख्या अधिक है, वहां भी हिंदू समुदाय के लोग अपने त्योहार को बड़े प्रेम और उत्साह के साथ मना रहे हैं। ये वीडियो दिखाते हैं, कि धर्म और सीमाओं की दीवारों से ऊपर उठकर लोग अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रख रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर मिले-जुले कमेंट्स-

    इन वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के मिले-जुले कमेंट्स आए हैं। कई लोगों ने यह पूछा है, कि क्या वाकई में पाकिस्तान में हिंदू नवरात्रि मनाते हैं। एक कमेंट में किसी ने पूछा, “क्या पाकिस्तान में शाकाहारी और जैन हैं?” इसका जवाब देते हुए प्रीतम देवरिया ने “हां” कहा।

    दूसरी तरफ, कई लोगों ने सकारात्मक जवाब भी दिया है। एक यूजर ने लिखा, “उत्सव अपने चरम पर है,” जबकि एक और ने टिप्पणी की, “यह अच्छा लगता है, कि पाकिस्तान में अन्य लोग भी अपनी परंपराओं का पालन कर रहे हैं। मुझे अपने राष्ट्र की विविधता देखना अच्छा लगता है।” भारत से एक यूजर ने “भारत से हैप्पी नवरात्रि” का मैसेज भेजा। बहुत से लोगों ने दिल की इमोजी के साथ अपना प्यार जताया है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: कर्नाटक का ये शख्स 30 साल से पी रहा इंजन ऑयल, वीडियो हो रहा वायरल

    नवरात्रि का महत्व-

    नवरात्रि हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह नौ रातों तक चलने वाला त्योहार है, जो माता दुर्गा और उनके नौ दिव्य रूपों की पूजा के लिए मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 22 सितंबर को शुरू हुआ था और 2 अक्टूबर को विजयदशमी के साथ समाप्त होगा। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत को मनाता है और लोगों के दिलों में श्रद्धा और भक्ति की भावना जगाता है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: महिला ने बीच सड़क पर बैठकर किया गोलगप्पों के लिए प्रोटेस्ट, देखें वीडियो