Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: एक हाथ में ऑस्ट्रेलिया में बनी चॉकलेट और दूसरे में भारत में बनी, दोनों एक ही कंपनी की, एक ही ब्रांड नाम की। लेकिन जब दोनों को साथ रखकर देखा गया, तो जो फर्क सामने आया, उसने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक क्रिएटर ने यह तुलना की और सवाल उठाया, “यार हमको बेवकूफ बना कौन रहा है?”

    साइज़ में ही दिख जाता है फर्क-

    वीडियो के मुताबिक, पहली नज़र में ही भारत वाली चॉकलेट छोटी और सूखी दिखती है। भारत वाली 20 ग्राम की है और ऑस्ट्रेलिया वाली 50 ग्राम की। यानी वज़न में ढाई गुना का अंतर है। लेकिन आकार में ऑस्ट्रेलिया वाली कहीं ज़्यादा बड़ी लगती है। इसकी वजह है, सामग्री।

    सामग्री में छुपा है असली खेल-

    भारत वाली चॉकलेट की सामग्री की लिस्ट में सबसे पहला नाम है, चीनी ठीक वैसे ही जैसे पुराने ज़माने में हलवाई मिठाई को भारी दिखाने के लिए ज़्यादा शक्कर डाल देते थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया वाली चॉकलेट में सबसे पहला नाम है, Full Cream Milk यानी शुद्ध दूध। यहां तक, कि पैकेजिंग पर भी फर्क साफ दिखता है, भारत वाली में एक बूंद दूध गिरता दिखता है, जबकि ऑस्ट्रेलिया वाली में दो गिलास दूध।

    दूध की बात करें, तो भारत वाली में मिल्क सॉलिड यानी मिल्क पाउडर डाला गया है, जो असली दूध से सस्ता होता है और तीसरी सबसे चिंताजनक बात भारत वाली में पाम ऑयल होता है। इसे चॉकलेट में रिच और क्रीमी टेक्सचर देने के लिए डाला जाता है। ऑस्ट्रेलिया वाली में असली चॉकलेट बेस और बटर है, जिससे वो क्रीमी टेक्सचर आता है।

    कीमत का हिसाब कौन महंगी, कौन सस्ती?

    यह वो हिस्सा है, जो सबसे ज़्यादा चौंकाता है। भारत वाली चॉकलेट ₹20 में 20 ग्राम यानी ₹1 प्रति ग्राम। ऑस्ट्रेलिया वाली $1.25 में 50 ग्राम यानी भारतीय रुपयों में करीब ₹1.4 प्रति ग्राम। यानी ऑस्ट्रेलिया वाली प्रति ग्राम 40 प्रतिशत महंगी है। लेकिन उसमें शुद्ध दूध है, असली चॉकलेट बेस है और कोई सस्ता पाम ऑयल नहीं। तो वैल्यू फोर मनी किसमें ज़्यादा है?

    ये भी पढ़ें- Viral Video: गोबर से बनाया Mobile का कवर, कारण जान होंगे हैरान

    भारत में नियम कमज़ोर, विदेश में सख्त-

    इस पूरे फर्क की जड़ है, नियम और उनका पालन। ऑस्ट्रेलिया में सरकार खाद्य सुरक्षा को लेकर बेहद सख्त है और कंपनियों को तय मानकों का पालन करना ही पड़ता है। भारत में ऐसे नियम हैं, लेकिन एन्फोर्समेंट उतनी मज़बूत नहीं, जिसका फायदा कंपनियां उठाती हैं। सस्ती सामग्री डालो, भारी कीमत रखो और मुनाफा कमाओ।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: पटना अस्पताल में नॉर्थईस्ट डांस टीम के साथ शर्मनाक घटना, वीडियो देख भड़के लोग

    अस्वीकरण: यह लेख सोशल मीडिया कंटेंच पर आधारित है। किसी ब्रांड को बदनाम करने का इरादा नहीं है। उत्पाद की जानकारी बाज़ार के अनुसार बदल सकती है। खरीद से

    पहले स्वयं जाँचें।

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।