Antivirus Apps
    Photo Source - Google

    Antivirus Apps: सोचिए आपके स्मार्टफोन में आधार कार्ड है, बैंक खाते की जानकारी है, UPI ऐप है, इंस्टाग्राम है और न जाने कितनी निजी तस्वीरें और दस्तावेज़ हैं। अगर यह सब किसी हैकर के हाथ लग जाए तो? यह डर आजकल बिल्कुल असली है। साइबर अपराध तेज़ी से बढ़ रहे हैं और हम अनजाने में अपना डेटा खतरे में डाल देते हैं। लेकिन घबराने की ज़रूरत नहीं, कुछ बेहतरीन सिक्योरिटी ऐप्स आपके स्मार्टफोन को एक मज़बूत कवच दे सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे 5 ऐप्स बता रहे हैं, जो प्ले स्टोर पर आसानी से मिलते हैं।

    बिटडिफेंडर मोबाइल सिक्योरिटी-

    बिटडिफेंडर एक भरोसेमंद नाम है जो आपके स्मार्टफोन या टैबलेट को वायरस, मैलवेयर और ऑनलाइन खतरों से बचाता है। इसकी खास बात यह है, कि इसमें एक स्मार्ट कॉल ब्लॉकिंग सिस्टम है, जो स्पैम और फर्जी कॉल को अपने आप पहचानकर ब्लॉक कर देता है। यानी “बिजली विभाग से बोल रहे हैं” जैसे फ्रॉड कॉल अब आप तक नहीं पहुँचेंगे।

    मैकएफी सिक्योरिटी-

    मैकएफी सिक्योरिटी सिर्फ वायरस से नहीं बल्कि डार्क वेब से भी आपकी रक्षा करता है। यह ऐप वाई-फाई स्कैन करता है ताकि आप किसी असुरक्षित नेटवर्क से न जुड़ें। इंटरनेट ब्राउज़िंग के दौरान स्कैमर्स को दूर रखता है और एडवांस्ड प्राइवेसी प्रोटेक्शन देता है।

    नॉर्टन 360-

    नॉर्टन 360 एक ऑल-इन-वन सिक्योरिटी ऐप है, जिसमें वायरस स्कैनर, VPN सुरक्षा और विज्ञापन ब्लॉकर शामिल हैं। इसकी सबसे खास सुविधा है “ऐप एडवाइज़र” यह कोई भी नया ऐप इंस्टॉल करने से पहले आपको बता देता है कि वह ऐप सुरक्षित है या नहीं। यानी गलत ऐप इंस्टॉल होने से पहले ही आप सावधान हो जाएंगे।

    मैलवेयरबाइट्स-

    मैलवेयरबाइट्स उन लोगों के लिए एकदम सही है जो फोन पर बैंकिंग और ऑनलाइन शॉपिंग ज़्यादा करते हैं। यह ऐप मैलवेयर हटाता है, डिवाइस की सुरक्षा करता है और VPN भी देता है। इसका इंटरफेस बेहद सरल है इसलिए कम टेक-सेवी लोग भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- Xiaomi 18 Pro Max लीक, 200MP कैमरा और 8500mAh बैटरी के साथ मिल सकते हैं ये फीचर्स

    मोबाइल सिक्योरिटी एंड एंटीवायरस-

    यह ऐप खास इसलिए है, क्योंकि यह सोशल मीडिया प्राइवेसी चेक भी करता है। इसके अलावा इसमें पेरेंटल कंट्रोल है, जो बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने में मदद करता है। थर्ड पार्टी हस्तक्षेप और डेटा चोरी से पूरी तरह सुरक्षा देता है।

    ये भी पढ़ें- Credit Card For UPI: UPI पेमेंट के लिए कैसे करें क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल?

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।