Galaxy A57 5G and A37 5G
    Photo Source - Google

    Galaxy A57 5G and A37 5G: दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी Samsung ने भारतीय बाजार में अपने नए Galaxy A-सीरीज़ स्मार्टफोन्स Galaxy A37 5G और Galaxy A57 5G को लॉन्च कर दिया है। मार्च में पेश किए गए. ये दोनों स्मार्टफोन्स पिछले साल के Galaxy A36 5G और Galaxy A56 5G के अपग्रेडेड वर्जन हैं। अब ये फोन देशभर में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं।

    दमदार डिस्प्ले और परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन-

    दोनों स्मार्टफोन्स में 6.7-इंच का Full HD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका मतलब है, कि यूजर्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा। परफॉर्मेंस की बात करें, तो इन डिवाइसेस में Exynos चिपसेट लगाया गया है, जो रोजमर्रा के काम से लेकर गेमिंग तक में बेहतर स्पीड और स्टेबिलिटी देता है।

    इसके अलावा, ये फोन One UI 8.5 पर चलते हैं और कंपनी ने 6 जनरेशन तक Android अपडेट देने का वादा किया है, जो लॉन्ग-टर्म यूजर्स के लिए बड़ी बात है।

    कीमत और वेरिएंट्स की पूरी जानकारी-

    Galaxy A57 5G की शुरुआती कीमत 56,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। वहीं इसका 12GB RAM वेरिएंट 62,499 रुपये में आता है।

    दूसरी तरफ Galaxy A37 5G की कीमत 41,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 47,499 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट 52,499 रुपये में मिलता है।

    Galaxy A37 5G vs Galaxy A57 5G फुल स्पेसिफिकेशन टेबल-

    फीचरGalaxy A37 5GGalaxy A57 5G
    डिस्प्ले6.7-inch FHD+ Super AMOLED+6.7-inch FHD+ Super AMOLED+
    रिफ्रेश रेट120Hz120Hz
    प्रोसेसरExynos चिपसेटExynos चिपसेट
    RAM8GB / 12GB8GB / 12GB
    स्टोरेज128GB / 256GB256GB
    सॉफ्टवेयरOne UI 8.5One UI 8.5
    Android अपडेट6 जनरेशन6 जनरेशन
    शुरुआती कीमत₹41,999₹56,999
    टॉप वेरिएंट कीमत₹52,499₹62,499
    कलर ऑप्शनLavender, Charcoal, GraygreenNavy, Icyblue, Lilac

    ऑफर्स ने बढ़ाई खरीद की डील-

    Samsung ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई शानदार ऑफर्स भी पेश किए हैं। कंपनी 5,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस दे रही है, जिससे कीमत और भी कम हो जाती है। इसके अलावा, चुनिंदा बैंक और UPI ट्रांजैक्शन पर 3,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिल रहा है।

    अगर कोई ग्राहक एक साथ पूरा पैसा नहीं देना चाहता, तो 24 महीने तक की No-Cost EMI का विकल्प भी मौजूद है। वहीं Triple Zero Scheme के तहत Zero Down Payment और Zero Interest का फायदा भी उठाया जा सकता है, जिससे यह डील और ज्यादा किफायती बन जाती है।

    ये भी पढ़ें- अब घर बैठे खुद कर सकते हैं अपनी जनगणना, यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

    कहां से खरीद सकते हैं ये स्मार्टफोन्स-

    Galaxy A37 5G और Galaxy A57 5G को Samsung की आधिकारिक वेबसाइट, Samsung Exclusive Stores, पार्टनर स्टोर्स और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकता है। कुल मिलाकर, ये दोनों स्मार्टफोन्स उन यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प हैं, जो प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और लॉन्ग-टर्म अपडेट्स चाहते हैं। Samsung ने इस बार मिड-रेंज सेगमेंट में काफी मजबूत दावेदारी पेश की है।

    ये भी पढ़ें- Realme C100 4G हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ बजट मार्केट में नई एंट्री

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।