MCW 2024 Motorola shape-shifting Phone
Photo Source - Twitter

MWC 2024: हाल ही में MWC2024 शुरू हो चुका है और Motorola ने अपने इस नए मोबाइल फोन से मार्केट में धूम मचा दी है। इसकी कीमत अभी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन इसका लुक और स्टाइल लोगों को काफी पसंद आ रहा है। मोटोरोला ने एक ऐसा मोबाइल फोन बनाया है जो कि सिर्फ मुड़ेगा ही नहीं, बल्कि रोल होकर किसी वॉच की तरह आपकी कलाई पर भी बंध सकता है। मोटोरोला ने ऐसा ही अनोखा रोलेबल फोन MWC 2024 में पेश किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की रोलेबल फोन एक कॉन्सेप्ट फोन है, जो की नई टेक्नोलॉजी से बनाया गया है।

रिसर्च एंड डेवलपमेंट का नमूना-

इस डिवाइस के जरिए मोटोरोला ने अपनी तकनीक को दर्शाते हुए कंपनी की रिसर्च एंड डेवलपमेंट का नमूना पेश किया है। यह रोलेबल फोन पर फिलहाल मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध नहीं है। मोटोरोला ने इस डिजाइन पर अपना पेटेंट दर्ज कर लिया है और पहला सैंपल मोबाइल वर्ल्ड के मंच पर पेश कर दिया है। भविष्य में ऐसे मोबाइल फोन बाजार में बिकने के लिए उपलब्ध होंगे इसकी उम्मीद जताई जा रही है और आम आदमी भी इसे इस्तेमाल कर पाएंगे।

कपड़े का कवर-

इस फोन का डिस्प्ले 4.6 इंच तक मोडा जा सकता है, जो की फीड या वीडियो कॉल करने के लिए एकदम परफेक्ट शेप है। इसके पीछे की ओर एक कपड़े का कवर चढ़ाया गया है। इस फोन को मोड कर स्टैंड का आकार भी दिया जा सकता है और यह खुद ही खड़ा होने की स्थिति में 6.9 इंच की टच स्क्रीन पर वीडियो देखने के लिए हैंड फ्री एक्सेस देता है। इस नई तकनीक के साथ मोटरोला सजेस्ट करता है कि यह फैशनेबल और AI पावर आउटपुट मैचिंग वॉलपेपर के साथ आता है।

ये भी पढ़ें- Google Pay का इस्तेमाल 4 जून से नहीं कर पाएंगे यूज़र्स, भारत में इसका..

दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट लैपटॉप-

इसके आलावा MWC2024 में और भी कई टेक्नॉलोजी कंपनीयां अपना कमाल दिखा रही हैं। जैसे Lenovo ने अपना लैपटॉप लॉन्च करके सभी को हैरान कर दिया। दरअसल लेनोवो ने दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट लैपटॉप पेश किया है। जिसकी डिस्प्ले के आर पार देखा जा सकता है। यह लैपटॉप 17.3 इंच के लेस डिस्प्ले के साथ आता है।

इसके डिस्प्ले के आर पार देखा जा सकता है। यह डिस्प्ले 55% ट्रांसपेरेंसी के साथ आता है। इस डिवाइस में माइक्रो एलईडी स्क्रीन का इस्तेमाल किया गया जो की 720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है। इसमें कीबोर्ड एरिया भी ट्रांसपेरेंट है, लेनेवो लैपटॉप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जेनरेटेड कंटेंट को भी इंटीग्रेटेड किया है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से यूजर्स नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस मिलेगा। यह एक कांसेप्ट है और अभी यह खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं है।

ये भी पढ़ें- Google Pay का SoundPod कैसे करता है काम, यहां जानें सब कुछ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *