Instagram Encryption Off
    Photo Source - Google

    Instagram Encryption Off: अगर आप इंस्टाग्राम पर किसी से निजी बातें करते हैं और सोचते हैं, कि वो सिर्फ आप दोनों के बीच रहती हैं, तो यह खबर आपको हिलाकर रख देगी। Meta ने एलान किया है, कि 8 मई 2026 के बाद Instagram पर मैसेज की प्राइवेसी यानी End-to-End Encryption की सुविधा पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। सीधे शब्दों में कहें, तो अब आपकी निजी बातें उतनी सुरक्षित नहीं रहेंगी जितनी पहले थीं।

    यह सुरक्षा कवच होता क्या है?

    End-to-End Encryption एक ऐसी तकनीक है, जिसमें आपका मैसेज सिर्फ भेजने वाले और पाने वाले को ही दिखता है, बीच में कोई भी, यहां तक कि खुद कंपनी भी उसे नहीं पढ़ सकती। यह सुविधा उन लोगों के लिए खास थी, जो Instagram पर संवेदनशील या निजी बातें करते थे। लेकिन 8 मई के बाद यह सुरक्षा हट जाएगी और Meta के पास आपके संदेशों तक पहुंचने का रास्ता खुल जाएगा।

    Meta ने क्यों लिया यह फैसला?

    कंपनी का तर्क है, कि Instagram पर इस सुविधा का इस्तेमाल बहुत कम लोग करते थे, इसलिए इसे हटाकर दूसरी सेवाओं पर ध्यान देने का फैसला किया गया। लेकिन आलोचकों का कहना है, कि असली मकसद कुछ और है, Encryption हटने के बाद Meta आपके संदेश पढ़ सकेगा, उन्हें जांच सकेगा और पूरे मंच की निगरानी आसानी से कर सकेगा।

    पुराने संदेशों का क्या होगा?

    जिन लोगों की बातचीत अभी सुरक्षित तरीके से की गई है, उन्हें Meta की ओर से निर्देश भेजे जाएंगे, कि वे 8 मई से पहले अपनी सभी तस्वीरें और संदेश अपने फोन में सहेज लें। इसके लिए शायद आपको अपना Instagram भी अपडेट करना पड़े। अगर समय रहते ऐसा नहीं किया, तो पुरानी निजी बातें हमेशा के लिए मिट सकती हैं।

    ये भी पढ़ें- अब इंटरनेट पर लगेगा नया टैक्स, हर 1GB पर लगेगा टैक्स, जानिए कितना बढ़ेगा आपका बिल

    WhatsApp और Messenger का क्या होगा?

    राहत की बात यह है, कि यह बदलाव फिलहाल सिर्फ Instagram तक सीमित है। WhatsApp पर संदेशों की गोपनीयता पहले की तरह बनी रहेगी और Meta ने खुद कहा है, कि जिन्हें निजी बातचीत करनी हो, वे WhatsApp का इस्तेमाल करें। Messenger पर भी यह सुविधा लाने का काम अभी जारी है।

    ये भी पढ़ें- अब कॉकरोच करेगा जासूसी, Germany ने जिंदा कॉकरोच को बना दिया रोबोट

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।