Deepinder Goyal Temple Device: Zomato के फाउंडर और Eternal के CEO दीपिंदर गोयल ने अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट का टीज़र शेयर करते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। उनका नया प्रोडक्ट “Temple” एक ऐसा रहस्यमयी डिवाइस बताया जा रहा है, जो दिमाग की हेल्थ पर फोकस करता है। X पर साझा किए गए टीज़र में सिर्फ एक लाइन दिखती है, “The future of health starts where no one’s looking. Inside your brain.” इसके साथ ही एक ब्लैक पेज दिखता है, जो आने वाले बड़े इनोवेशन का संकेत देता है।
सोशल मीडिया पर मचा हंगामा-
कुछ दिनों पहले गोयल की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें उनके दाएं कनपटी पर एक छोटा गोल्डन मेटैलिक डिवाइस क्लिप किया हुआ दिखा। यूज़र्स ने इसे इन्फिनिटी स्टोन, एंटी-ग्रैविटी डिवाइस, और सीक्रेट हेल्थ-चिप जैसे मज़ेदार नाम देना शुरू कर दिया। गोयल भी मज़ाक में शामिल हो गए और बोले—”This could very well be the Infinity Stone.” इस एक तस्वीर ने इंटरनेट पर खूब स्पेकुलेशन बढ़ा दिया।
Coming soon.
— Deepinder Goyal (@deepigoyal) December 7, 2025
Follow @temple for more updates. pic.twitter.com/E7S8NeUDP4
आखिर ये ‘Temple’ है क्या?
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, Temple एक एक्सपेरिमेंटल डिवाइस है, जो रियल-टाइम में Brain Flow को माप सकता है। यह डिवाइस कान और सिर के पास की टेंपल रिज़न पर लगाया जाता है और इसे दिमाग की हेल्थ मॉनिटरिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। इसका असली उद्देश्य क्या है, यह अभी भी गोपनीय रखा गया है। मगर शुरुआती संकेत बताते हैं, कि यह एक wearable, diagnostic gadget या शायद कुछ बिल्कुल नया हो सकता है।
Gravity Ageing Hypothesis से क्या है कनेक्शन?
दीपिंदर गोयल ने पहले बताया था, कि Temple को उन्होंने अपने रिसर्च के दौरान तैयार किया, जो उनकी Gravity Ageing Hypothesis पर आधारित है। उनका दावा है, कि ग्रैविटी इंसान की उम्र को छोटा कर सकती है और इस सिद्धांत को समझने के लिए उन्होंने यह डिवाइस बनाया। गोयल बताते हैं, कि वे पिछले एक साल से Temple का इस्तेमाल कर रहे हैं और इसे हेल्थ-टेक का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं, चाहे उनकी हाइपोथेसिस सही साबित हो या नहीं।
I did not explain the Gravity Aging Hypothesis (GAH) well, the first time.
— Deepinder Goyal (@deepigoyal) November 20, 2025
I brought my consumer internet brain into a deep scientific field and I miscommunicated. I tried to compress years of research and thinking into a dramatic social media reveal.
That made the hypothesis… pic.twitter.com/I4dq0XkTPg
ये भी पढ़ें- आधार यूजर्स को बड़ी खुशखबरी! नए ऐप पर मोबाइल नंबर अपडेट लाइव, पता और नाम..
आने वाले दिनों में क्या होगा?
Temple के बारे में जितनी जानकारी सामने आई है, उससे कई नए सवाल खड़े हो गए हैं। क्या यह दिमाग की बीमारीयों की शुरुआती पहचान करेगा? क्या यह मानसिक स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग में क्रांति ला सकता है? या फिर यह पूरी तरह से एक नया हेल्थ-टेक कैटेगरी बनाएगा? जब तक आधिकारिक लॉन्च नहीं होता, तब तक इंटरनेट पर चर्चा और अनुमान का दौर जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें- Realme P4x 5G भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी के साथ मिड-रेंज का नया धमाका



