Vastu Tips for Plant: बहुत से पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें वास्तु शास्त्र में शुभ बताया गया है। हिंदू धर्म के मुताबिक भी बहुत से पौधों को पवित्र माना जाता है और कई पेड़-पौधों की पूजा भी की जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ ऐसे पौधे हैं जिन्हें घर पर सही दिशा में लगाने से आर्थिक लाभ की प्राप्ति होती है। इन पौधों को सही दिशा में लगाने से सुख समृद्धि घर आती है, आईए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं-
अचानक धन की प्राप्ति-
वास्तु शास्त्र के मुताबिक बहुत से ऐसे पौधे हैं, जिन्हें घर में रखना सकारात्मक माना जाता है। कहा जाता है कि इससे सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। वहीं वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पौधे घर के लिए काफी शुभ माने गए हैं। लेकिन इन पौधों को लगाते समय दिशा का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है। पश्चिम दिशा में कुछ ऐसे पौधे हैं जिन्हें लगाने से घर की शोभा बढ़ जाती है और अचानक धन की प्राप्ति भी होती है।
एलोवेरा का पौधा-
इन पौधों में एलोवेरा का पौधा भी शामिल है। एलोवेरा के पौधे को घर की पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। इससे आपको कभी धन की हानि नहीं होती। इसके अलावा व्यक्ति को हर कार्य में सफलता भी मिलती है और व्यक्ति की तरक्की के सारे दरवाजे खुल जाते हैं। वहीं अगर आप अपने घर के पश्चिम दिशा में मोगरे का पौधा लगाते हैं तो व्यक्ति की तरक्की के सारे रास्ते खुलते हैं। हर कार्य में सफलता हासिल होती है, घर में सुख समृद्धि और शांति का वास होता है।
चमेली का पौधे-
चमेली के पौधे का महत्व वास्तु शास्त्र के मुताबिक काफी अच्छा माना गया है। यह पौधा घर में लगाना शुभ माना जाता है। इसे घर की पश्चिम दिशा में लगाने से सुख सुविधाएं घर आती हैं और तरक्की के नए रास्ते खुल जाते हैं। अगर आप घर की पश्चिम दिशा में कुबेर के पौधे को लगाते हैं तो यह बेहद ही शुभ माना जाता है। इसे लगाने से नौकरी में आ रही हर तरह की परेशानी खत्म हो जाती है इसके अलावा आपकी तरक्की भी होती है।
ये भी पढ़ें- Basant Panchmi 2024: जानें तिथि, समय, पूजा विधि और सफलता का मंत्र
पश्चिम दिशा का महत्व-
वहीं पश्चिम दिशा में वास्तु शास्त्र के मुताबिक, शनि देवता का वास माना जाता है। इसलिए इन पौधों को घर की पश्चिम दिशा में लगाया जाए तो शनि देवता का आशीर्वाद मिलता है और घर के सदस्य खुशहाल रहते हैं। जिस घर में क्रासुला का पौधा होता है, वहां के लोगों को कभी भी धन की कमी नहीं होती। इस पौधे को घर में लगाने से कर्ज से छुटकारा मिलना शुरू हो जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक इस पौधे में ध्यान आकर्षित करने की कमाल की क्षमता होती है।
यही कारण है कि इस पौधे को धन का पौधा भी कहा जाता है। अगर आप भी क्रासुला का पौधा घर के एंट्रेंस गेट के दाएं तरफ लगाते हैं, तो यह आपके लिए बेहद लाभकारी है। जो व्यक्ति अपने ऑफिस में क्रासुला का पौधा लगाता हैश, उस व्यक्ति को समय समय पर वेतन में वृद्धि के साथ तरक्की भी मिलती है।
ये भी पढ़ें- Purnima 2024: पहली पुर्णिमा का किस राशि पर क्या होगा असर, जानें यहां



