Remedies of Tulsi Plant: तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे पवित्र पौधा माना गया है जो घर के वातावरण को सकारात्मक बनाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, तुलसी के पौधे को भगवान विष्णु और उनके पवित्र अवतारों से जोड़कर देखा जाता है। तुलसी की पूजा से घर में पवित्रता और शांति बनी रहती है। इसके साथ ही तुलसी के पौधे में आयुर्वेदिक गुण भी होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। कहा जाता है कि तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल भगवान विष्णु की पूजा में किया जाता है और मान्यता है कि उससे घर में सुख शांति बढ़ती है।
धन की देवी माता लक्ष्मी का वास-
शास्त्रों में बताया गया है कि तुलसी के पौधे में धन की देवी माता लक्ष्मी का वास होता है। उससे जुड़े कुछ उपाय है जिसका पालन कर जीवन में सुख समृद्धि आ सकती है। तुलसी के पौधे पर एकादशी की तिथि को सुहागन महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली चीज जैसे चूड़ी बिंदी और लाल चुनरी चढ़ाने का विशेष महत्व होता है। एकादशी तुलसी को यह सामग्री चढ़ानी चाहिए, इससे पति की आयु में वृद्धि होती है।
कच्चा दूध और कलावा-
इसके अलावा एकादशी तिथि पर तुलसी के पौधे को कच्चा दूध और कलावा चढ़ाना लाभकारी होता है। तुलसी के पौधे के लिए गन्ने के रस को भी शुभ माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक पंचमी तिथि पर तुलसी को गन्ने का रस चढ़ाना चाहिए। इस उपाय को करते समय आपको अपना और अपने गोत्र का नाम लेना चाहिए, इससे धन लाभ और शांति प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़ें- Rashifal: अक्टूबर महीने में इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें यहां
पौराणिक उपाय-
इसके साथ ही तुलसी पर चंदन चढ़ाना भी एक पौराणिक उपाय है। तुलसी के पौधे पर प्रतिदिन जल चढ़ाना चाहिए। जिससे पौधा हरा भरा और स्वस्थ रहता है। इस दौरान तुलसी का पौधा ही सुरक्षित नहीं रहता है बल्कि यह माना जाता है इससे घर में धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
ये भी पढ़ें- Navratri 2023: इस बार मां दुर्गा की सवारी होगी हाथी, जानें तिथि