Astrology and Personality: क्या आपके आसपास कोई ऐसा इंसान है, जो बड़ी आसानी से अपनी बात मनवा लेता है? जो बिना किसी शोर-शराबे के अपना काम निकाल लेता है? अगर हां, तो हो सकता है, कि वो इन खास राशियों में से एक हो। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कुछ राशियां स्वभाव से ही माइंड गेम्स खेलने में एक्सपर्ट होती हैं। ये लोग दूसरों की सोच को समझने और परिस्थितियों को अपने हिसाब से मोड़ने में माहिर होते हैं। आइए जानते हैं, कि कौन सी राशियां इस लिस्ट में शामिल हैं-
वृश्चिक राशि-

वृश्चिक राशि वालों को सबसे स्ट्रैटेजिक माना जाता है। प्लूटो और मंगल ग्रह के प्रभाव में आने वाले ये लोग बेहद इंटेंस और मिस्टीरियस होते हैं। इनकी सबसे बड़ी खूबी यह है, कि ये अपने इरादों को छुपाने में माहिर होते हैं और चुपचाप अपना काम निकाल लेते हैं। वृश्चिक राशि वाले सीक्रेट कीपर होते हैं, जो सबटल हिंट्स के जरिए लोगों को इन्फ्लुएंस करते हैं। इनका सबसे बड़ा हथियार है, इनके शब्द। ये बातों से ऐसा जादू करते हैं, कि सामने वाला खुद-ब-खुद उनकी बात मान लेता है। इनकी गहरी नजर दूसरों की कमजोरियां पहचान लेती है और फिर ये उसी का फायदा उठाते हैं।
मिथुन राशि-

बुध ग्रह द्वारा शासित मिथुन राशि वाले शब्दों और टोन से आपको मोह लेने का हुनर रखते हैं। इनकी मेंटल फ्लेक्सिबिलिटी इन्हें हर डिबेट या आर्गुमेंट में बढ़त दिलाती है। भले ही ये बहस की शुरुआत कूल टोन में करें, लेकिन इन्हें अच्छे से पता होता है, कि इसका अंत कहां होगा और आपको अपने कंक्लूजन तक कैसे लाना है। मिथुन राशि के लोग वेल प्लांड होते हैं। जब तक आप किसी पॉइंट को क्लियर करने के बारे में सोचते हैं, तब तक ये अपना कंक्लूडिंग पॉइंट तैयार कर चुके होते हैं। इनके माइंड गेम्स इमोशनल नहीं, बल्कि पूरी तरह प्लांड होते हैं। ये फैक्ट्स और स्ट्रैटेजिक साइलेंस को अपनी ताकत बनाते हैं।
तुला राशि-

तुला राशि वाले डिप्लोमैट्स कहे जाते हैं। ये सही समय पर सही काम करने में एक्सपर्ट होते हैं। इनकी पर्सुएशन और कॉम्प्रोमाइज करने की ताकत इतनी प्रभावशाली होती है, कि आप उनके माइंड गेम्स में फंस जाते हैं और आपको पता भी नहीं चलता। इनकी स्ट्रैटेजिक थिंकिंग, सोशल स्किल्स और इंटेलिजेंस इन्हें मेंटल ट्रिक्स खेलने में माहिर बनाते हैं। तुला राशि वालों के पास क्रिएटिव और यूनिक आइडियाज होते हैं, जिनसे ये परिस्थितियों को कंट्रोल करते हैं।
ये भी पढ़ें- जानिए जन्मतिथि के हिसाब से धन आकर्षित करने के उपाय, अंक ज्योतिष बताते हैं सफलता का रहस्य
कन्या राशि-

कन्या राशि के लोग परफेक्शनिस्ट होते हैं और हर चीज को डिटेल में प्लान करते हैं। इनका एनालिटिकल माइंड इन्हें आगे की सोचने की क्षमता देता है। ये लोग बिना किसी हड़बड़ी के शांति से अपनी चाल चलते हैं। इनकी सबसे बड़ी ताकत है, धैर्य और ऑब्जर्वेशन पावर। कन्या राशि वाले किसी भी सिचुएशन को पहले अच्छे से समझते हैं, फिर अपने मूव बनाते हैं। इनके माइंड गेम्स इतने सबटल होते हैं, कि सामने वाले को अहसास ही नहीं होता, कि वो किसी की प्लानिंग का हिस्सा बन गया है।
ये भी पढ़ें- भारत 7 प्राचीन मंदिर, जिनका हजारों साल पहले हुआ था निर्माण, आज भी हैं अनसुलझी पहेली



