Astro Tips: सप्ताह में 7 दिन होते हैं और हर एक दिन हिंदू धर्म में किसी ने किसी देवी देवता को समर्पित है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी के लिए माना जाता है। इस दिन कुछ काम करने से मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं। लेकिन कुछ काम ऐसे भी होते हैं जिनसे वह नाराज हो जाती है। इन कार्यों को करने से मां लक्ष्मी कभी भी घर में नहीं आती। मां लक्ष्मी उन लोगों से कभी प्रसन्न नहीं होती जहां पर हमेशा गंदगी रहती हो, साफ सफाई नहीं होती। वहां मां लक्ष्मी वास नहीं करतीं।
बिस्तर पर बैठकर भोजन-
मां ऐसे घरों के दरवाजे से वापस लौट जाती है, जिस घर में लोग बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं। उस घर के लोगों को माता लक्ष्मी की कृपा कभी नहीं प्राप्त होती। बिस्तर पर बैठकर भोजन करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। जिन घरों में रात के समय झाड़ू लगाई जाती है, वहां भी माता लक्ष्मी कभी नहीं आती। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, झाड़ू लगाने से मां नाराज हो जाती हैं। रात के समय घर में झाड़ू लगाने से घर में हमेशा धन का अभाव रहता है।
रात में कपड़े धोने से नकारात्मक शक्तियां प्रबल-
जिस घर में पति-पत्नी के बीच हमेशा झगड़ा होता है, घर में अशांति छाई रहती है। वहां पर मां लक्ष्मी का वास नहीं होता। जिन घरों में कपड़े रात के समय धोए जाते हैं। उन लोगों से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न नहीं होती। ऐसे में मां लक्ष्मी बिल्कुल भी प्रवेश नहीं करती है। रात में कपड़े धोने से नकारात्मक शक्तियां प्रबल हो जाती है। इसलिए कपड़े हमेशा सुबह ही धोने चाहिए। जूठे बर्तन कभी रात में छोड़कर नहीं सोने चाहिए।
ये भी पढ़ें- Importance of Sindoor: सुहागन महिलाओं के सिंदूर लगाना क्यों ज़रुरी, जानें
रात में जूठे बर्तन छोड़ने से-
जिन घरों में रात में जूठे बर्तन छोड़े जाते हैं वहां मां लक्ष्मी की कृपा कभी नहीं बरसती। इसलिए हमेशा रात में किचन और बर्तन साफ करके ही सोना चाहिए। मां लक्ष्मी की पूजा भगवान विष्णु के बिना अधूरी है, इसलिए कभी भी मां लक्ष्मी की अकेले पूजा ना करें, शुक्रवार के दिन हमेशा भगवान विष्णु और लक्ष्मी का साथ में पूजन करना चाहिए, इससे धन-धान्य और वैभव की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़ें- Panchak Febuary 2024: फरवरी में कब शुरु हो रहा है मृत्यु पंचक, यहां जाने