15 February 2026 Rashifal: आज का दिन बहुत खास है, क्योंकि महाशिवरात्रि का पावन पर्व है। भोलेनाथ की कृपा से हर किसी के जीवन में नई उम्मीदों की किरण आने वाली है। तो चलिए जानते हैं, कि आपकी राशि के लिए यह रविवार कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त-
आज 15 फरवरी 2026, रविवार का दिन है। फाल्गुन मास का कृष्ण पक्ष चल रहा है। त्रयोदशी तिथि शाम 5:04 बजे तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात 7:48 बजे तक रहेगा, फिर श्रवण नक्षत्र का आगमन होगा। चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि भगवान सूर्य कुंभ राशि में विराजमान हैं।
अगर आपको कोई शुभ काम करना है, तो अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:13 बजे से दोपहर 12:58 बजे तक का समय सबसे उत्तम रहेगा। लेकिन राहुकाल शाम 4:47 से शाम 6:01 तक है, इस दौरान कोई नया काम शुरू करने से बचें। दिशाशूल पश्चिम दिशा में है इसलिए लंबी दूरी की यात्रा पश्चिम की ओर नहीं करनी चाहिए।
महाशिवरात्रि का विशेष महत्व-
आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व है। यह दिन भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे शुभ माना जाता है। भोलेनाथ की कृपा से आपके जीवन में, जो भी कष्ट और परेशानियां हैं, वे दूर होंगी। इस दिन भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र और भस्म अर्पित करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। तो आज अपनी व्यस्तता से थोड़ा समय निकालकर जरूर शिव जी की पूजा करें।
मेष राशि-
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा और करियर के क्षेत्र में स्थिति बेहतर होगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और मित्रों की सलाह से कई अटके हुए काम बन जाएंगे। दिन भर आप किसी न किसी कार्य में व्यस्त रहेंगे। व्यापार करने वालों को हर काम सावधानी से करने की सलाह है। आज का जरूरी टिप है कि कम बोलें और ज्यादा सुनें। पीला रंग आपके लिए शुभ है। शिव जी को जल अर्पित करना न भूलें।
वृष राशि-
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अधूरे कामों को पूरा करने के लिए बिल्कुल सही है। प्रॉपर्टी से जुड़े काम आज बन सकते हैं और पैसा मिलने के योग भी बन रहे हैं। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी बातचीत होगी जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी। लेकिन ध्यान रहे कि आलस्य की वजह से कोई काम बीच में न छोड़ें। व्यापार में लाभ का योग बन रहा है। नेगेटिव विचारों से दूर रहें। सफेद रंग आपके लिए शुभ रहेगा। शिव जी को जल और दूध जरूर अर्पित करें।
मिथुन राशि-
मिथुन राशि वालों को आज हर काम सावधानी से करना होगा। कहीं दूर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो आपको खुशी देगी। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी और शत्रु परास्त होंगे। लेकिन सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार में नुकसान की संभावना है इसलिए बहुत सावधान रहें। क्रोध से बचें क्योंकि आज गुस्से में कोई भी फैसला लेना भारी पड़ सकता है। हरा रंग आपके लिए शुभ है। ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप जरूर करें।
कर्क राशि-
कर्क राशि के जातकों को आज उनकी मेहनत का फल मिलेगा। किसी काम को लेकर नई योजना बनेगी जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी। घर में सुख बढ़ेगा और माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार की सलाह से जो भी काम करेंगे, उसमें लाभ होगा। पढ़ाई-लिखाई में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में लाभ का योग बन रहा है तो आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आलस्य से बचें और एक्टिव रहें। भूरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा। शिव जी को गंगाजल मिलाकर जल अर्पित करें।
सिंह राशि-
सिंह राशि वालों को आज थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। किसी से मतभेद हो सकता है इसलिए लड़ाई-झगड़े से बचें। यात्रा करने की योजना है तो यह फायदेमंद रहेगी। मित्रों के सहयोग से काम बनेंगे। उधार लेनदेन से बचें क्योंकि यह बाद में परेशानी का कारण बन सकता है। व्यापार में नुकसान की संभावना है इसलिए बहुत सावधान रहें। अपनी ईगो को किनारे रखें और विनम्रता से पेश आएं। मरून रंग आपके लिए शुभ है। भगवान शिव को जल और दूध अर्पित करना न भूलें।
कन्या राशि-
कन्या राशि के जातकों के लिए आज संतान पर ध्यान देने का समय है। जरूरी काम समय पर पूरे होंगे जिससे आपको संतोष मिलेगा। अपना व्यवहार नम्र रखें और लोगों से मिलते समय अहंकार न दिखाएं। सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है इसलिए अपना ख्याल रखें। व्यापार में स्थिति बेहतर होगी। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा। भगवान शिव को जल और बेलपत्र अर्पित करें।
तुला राशि-
तुला राशि वालों को आज परिवार को और वक्त देना होगा। धन लाभ के नए रास्ते बनेंगे जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। अपने खर्चों को कंट्रोल में रखें, वरना महीने के अंत में परेशानी हो सकती है। नए लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती है। उतावलेपन में कोई फैसला करने से बचें। व्यापार में निवेश के लिए यह अनुकूल समय है। कम बोलें और सोच-समझकर बात करें। सफेद रंग शुभ रहेगा। किसी गरीब को भोजन दान करें।
वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि के जातकों को आज हर काम सोच-समझकर करना होगा। आपको खुद आगे बढ़कर कार्य करने की आवश्यकता है, किसी के भरोसे बैठने से काम नहीं बनेंगे। बिना सोचे-समझे धन खर्च न करें। अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें और लोगों से बहुत ज्यादा आशा न करें। व्यापार में लाभ का योग बन रहा है। अहंकार से बचें और विनम्र रहें। केसरिया रंग आपके लिए शुभ है। शिव जी को जल अर्पित करना न भूलें।
धनु राशि-
धनु राशि वालों का आज सम्मान बढ़ेगा। धन प्राप्ति के मार्ग में जो रुकावटें आ रही थीं, वे दूर होंगी। आज बड़े फैसले करने का सही वक्त है। छोटी-छोटी बातों को लेकर दुखी न हों और अपने काम में पूरा मन लगाएं। लेकिन व्यापार में हानि हो सकती है इसलिए सावधान रहें। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। शिव जी को जल अर्पित करने के बाद भस्म जरूर चढ़ाएं।
मकर राशि-
मकर राशि के जातकों के लिए आज भाग्य का साथ रहेगा। करियर को आगे बढ़ाने का यह सही समय है। धन लाभ के लिए मेहनत बढ़ाना होगा क्योंकि मेहनत के बिना कुछ नहीं मिलेगा। अपने मनोबल को ऊंचा रखें और किसी काम में पीछे न रहें। व्यापार में स्थिति बेहतर होगी। नेगेटिविटी से दूर रहें और पॉजिटिव सोचें। आसमानी रंग आपके लिए शुभ है। शिव जी को जल अर्पित करें।
कुंभ राश-
कुंभ राशि वालों को आज अपने खर्चों को कंट्रोल करना होगा। विदेश से संबंधित काम बनेंगे जो आपके करियर के लिए अच्छे साबित होंगे। मन की बात कहने में संकोच न करें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। लंबी दूरी की यात्रा से बचें। अपना व्यवहार अच्छा रखें। जो लोग बिजनेस करते हैं, उनके लिए व्यापार से जुड़े काम बनेंगे। अहंकार से बचें। क्रीम रंग शुभ रहेगा। शिव जी को जल और दूध अर्पित करें।
ये भी पढ़ें- लग्ज़री ज़िंदगी जीने के लिए होता है इन 4 राशियों के लोगों का जन्म
मीन राशि-
मीन राशि के जातकों की आज धन की स्थिति में सुधार होगा। महत्वपूर्ण काम आपके बनेंगे और नौकरी में उन्नति के रास्ते खुलेंगे। कोई भी काम कल पर न टालें, आज ही पूरा कर लें। लोगों से बहस न करें और शांति से अपनी बात रखें। जो लोग बिजनेस करते हैं, उनके लिए व्यापार में लाभ का योग बन रहा है। जल्दबाजी से बचें और धैर्य रखें। नारंगी रंग आपके लिए शुभ है। शिव जी को जल और बेलपत्र अर्पित करें।
ये भी पढ़ें- Blessings of Bholenath: भोलेनाथ इन 5 तरह के लोगों पर करते हैं तुरंत कृपा, जानें क्या हैं खास गुण
आज का विशेष संदेश-
आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व है। सभी राशि वालों को भगवान शिव की पूजा अवश्य करनी चाहिए। भोलेनाथ की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सभी कष्ट दूर होते हैं।



