Personality Test
    Photo Source - Google

    Personality Test: भौंहें सिर्फ चेहरे की खूबसूरती को ही नहीं बढ़ते, बल्कि यह हमारे व्यक्तित्व के बारे में भी बहुत कुछ बता सकते हैं। फेस रीडिंग के समय भौंहें को दिमाग का प्रवेश द्वार कहा जाता है। उनका आकार, मोटाई, लंबाई आदि व्यक्ति के विचारों स्वभाव और भावनाओं को दर्शाती हैं। उसके साथ ही सीधी भौंहें वाले आम तौर पर व्यवस्थित, अनुशासित और दृढ़ निश्चायी होते हैं। वहीं पतली भौंहै वाले आमतौर पर स्वतंत्र, बुद्धिमान और क्रिएटिव होते हैं।

    मोटी भौंहें-

    इन सब के अलावा जिनकी भौंहें मोटी होती हैं। वह आमतौर पर आत्मविश्वासी, जोखिम लेने वाले और साहसी होते हैं। वह जीवन में चीजों करने से नहीं डरते। भौंहें के बीच में अगर गैप ज्यादा होता है, तो आप दूसरों की बातों को जल्दी से समझ लेते हैं और उनके विचार, भावनाओं से प्रभावित भी हो जाते हैं। इससे कभी-कभी आप गलत निर्णय ले सकते हैं। क्योंकि आप अपने इमोशंस पर कंट्रोल नहीं कर पाते। लेकिन एक अच्छे सुनने वाले हैं और दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

    ये भी पढ़ें- Unhealthy Breakfast: यह फूड आइटम्स सुबह के नाश्ते में ना करें शामिल

    आपस में जुड़ी भौंहें-

    वहीं यदि अगर किसी की भौंहें आपस में जुड़ी होती है, तो आप एक जीवंत व्यक्ति हैं, जो अपनी खुद की शर्तों पर ही जीते हैं। आप परवाह नहीं करते, अपनी खुद की पहचान बनाने के लिए आपके पास एक मजबूत कल्पना होती है और और आप हमेशा नए विचारों के साथ आते रहते हैं। आप एक अच्छे श्रोता है और दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार होते हैं। आपकी जुड़ी हुई भौंहें आपके व्यक्तित्व को दर्शाती हैं। वह दिखाते हैं कि आप एक मजबूत और स्वतंत्र व्यक्ति हैं, जो अपनी भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने से डरते नहीं है।

    ये भी पढ़ें- Natural Beauty Tips: अपने चेहरे को इन प्राकृतिक चीजों से बनाएं चमकदार