Switzerland of India
Photo Source - Google

Switzerland of India: भारत के बहुत से लोग विदेश जाने की इच्छा रखते हैं और आय दिन सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल होते हैं। जिनमें नेचर की खूबसूरती को देखकर आपका मन भी वहां जाने को करता है। अगर प्रकृति की खूबसूरती की बात की जाए तो स्विट्जरलैंड को काफी अच्छा माना जाता है। इसके चारों ओर पहाड़ और नेचर से संबंधित जगहों को पूरी दुनिया पसंद करती है। भारत एक ऐसा देश है जहां पर हर किसी चीज की कमी नहीं है। उत्तर में हिमालय पर्वत से घिरा हुआ। दक्षिण में समंदर की खूबसूरती अपने अंदर संजोए हुए है। ऐसे में अगर आप भी स्विट्जरलैंड की तलाश कर रहे हैं तो आप भारत में ही मिनी स्विट्ज़रलैंड का आनंद ले सकते हैं। भारत में ऐसी कई जगह है जिसे मिनी स्विजरलैंड कहा जाता है।

हिमाचल प्रदेश का खजुराहो-

हिमाचल प्रदेश में मौजूद खजुराहो एक बेहद ही खूबसूरत जगह है। यह एक छोटा सा खूबसूरत गांव है। खजुराहो के प्रमुख आकर्षकों में से एक यहां की खजियार झील है। यहां बहुत सी घटिया और पहाड़ियों हैं, जो की ट्रैकिंग के शौकीन को काफी पसंद आती है। यह झील काफी अनोखी भी है और यहां खूबसूरत तालाब हैं। जिसका पानी ब्लू और ग्रीन रंग का देखने को मिलता है। नेचुरल शुद्ध हवा और शांति के बीच आपको यह जगह काफी पसंद आएगी। तो अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप भारत में मौजूद मिनी स्विट्ज़रलैंड का आनंद ले सकते हैं।

जम्मू कश्मीर-

वहीं भारत का जन्नत जम्मू कश्मीर को कहा जाता है और सर्दियों में तो यह सफेद चादर से ढक जाता है। यहां पर बहुत सी फिल्मों की शूटिंग भी की जाती है और इस जगह पर विदेश से भी लोग घूमने के लिए आते हैं। अगर आप जम्मू कश्मीर में घूमने जा रहे हैं तो यहां गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर जैसे पर्यटन स्थल काफी आकर्षक हैं। जहां आप जाकर नेचर की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Labor Story: एक आईडिया से दिहाड़ी मजदूर बना लखपति, आज कमा..

उत्तराखंड का चमोली-

भारत का मिनी स्वीटजरलैंड उत्तराखंड के ओली को भी कहा जाता है। यह उत्तराखंड के चमोली जिले में मौजूद है और यहां पर स्नोफॉल देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां के आसपास का नजारा काफी खूबसूरत होता है और अगर आप भी स्विट्जरलैंड जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप यहां पर घूमने जरूर जा सकते हैं। घूमने के लिए यहां पर देवी का मंदिर भी है, जो की नंदा देवी की आराधना के लिए जाना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहीं से कैलाश मनेश्वर यात्रा की भी शुरुआत होती है।

ये भी पढ़ें- क्या अब अतीशी समेत AAP के चार और नेता जाएंगे जेल? आम आदमी पार्टी..

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *