TVS Orbiter V1
    Photo Source - Google

    TVS Orbiter V1: भारत में इलैक्ट्रिक स्कूटर खरीदना अब पहले से कहीं ज़्यादा आसान होता जा रहा है। बहुत से लोग बस एक चीज़ का इंतज़ार करते हैं, सही कीमत। TVS Motor ने इसी सोच को समझते हुए अपना नया Orbiter V1 लॉन्च किया है, जो कंपनी की सबसे किफायती electric scooter है। खास बात यह है, कि इसमें एक नया Battery as a Service यानी BaaS का विकल्प दिया गया है जो इसे और भी अफोर्डेबल बनाता है।

    BaaS क्या है और यह कैसे काम करता है?

    BaaS यानी Battery as a Service एक ऐसा मॉडल है, जिसमें आप स्कूटर और बैटरी की कीमत अलग-अलग चुकाते हैं। स्कूटर खरीदते वक्त बैटरी की पूरी कीमत नहीं देनी पड़ती। इसके बजाय बैटरी के लिए हर महीने एक तय subscription लिया जाता है। यही वजह है, कि Orbiter V1 की शुरुआती कीमत घटकर सिर्फ ₹49,999 रह जाती है।

    subscription plan 24, 36 या 60 महीनों के लिए लिया जा सकता है और V1 के लिए यह ₹862 प्रति माह से शुरू होता है। TVS का कहना है, कि इस प्लान में रोज़ाना या मासिक कोई राइडिंग लिमिट नहीं है, जितना चाहें चलाएं। साथ ही BaaS plan लेने पर 5 साल या 70,000 km तक की warranty भी मिलती है। जो लोग पारंपरिक तरीके से बैटरी सहित स्कूटर खरीदना चाहते हैं, उनके लिए कीमत लगभग ₹84,500 है।

    V1 और V2 में क्या अंतर है?

    विवरणOrbiter V1Orbiter V2
    Battery1.8 kWh3.1 kWh
    IDC Range86 km158 km
    BaaS Subscription₹862/माह₹1,155/माह
    Charging (0-80%)2 घंटे 20 मिनटअधिक समय
    कीमत (battery सहित)~₹84,500अधिक

    Features सस्ता है पर कमज़ोर नहीं-

    Base variant होने के बावजूद Orbiter V1 में ज़्यादातर ज़रूरी सुविधाएं मौजूद हैं। LED lighting, Bluetooth connected LCD display, mobile app support, navigation, cruise control, hill hold assist और reverse parking assist सब कुछ दिया गया है। कनेक्टिड सिस्टम के ज़रिए ओवर द् एयर सॉफ्टवेयर अपडेट्स भी मिलते हैं और राइडिंग के दौरान कॉल्स और मैसेज के अलर्ट्स भी डिस्प्ले होते हैं। सुरक्षा के लिहाज़ से क्रैश नोटिफिकेश, जियो फेसिंग और एंटी थेफ्ट ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं भी हैं।

    रोज़मर्रा के सफर के लिए कितना प्रैक्टिकल?

    845 mm की लंबी फ्लैट सीट, चौड़ा फुटबोर्ड, 34 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज और 14 इंच का अगला पहिया इसे शहर की सड़कों के लिए एकदम सही बनाते हैं। रंगों की बात करें, तो Martian Copper और Stellar Silver दो ऑप्शन हैं।

    ये भी पढ़ें- Renault Bridger Vs Mahindra Vision S: दोनों दमदार SUV में किसका डिज़ाइन है बेहतर

    क्या ये आपके लिए सही स्कूटर है?

    अगर आप शहर में रोज़ाना 40 से 60 km की यात्रा करते हैं और एक किफायती electric scooter की तलाश में हैं, तो TVS Orbiter V1 का BaaS plan एक समझदारी भरा ऑप्शन हो सकता है। कम अपफ्रंट लागत, अनलिमिटिड राइडिंग और लंबी वॉरंटी यह तीनों मिलकर इसे budget EV segment में एक मज़बूत दावेदार बनाते हैं।

    ये भी पढ़ें- EV मार्केट में Royal Enfield की एंट्री! Flying Flea C6 जल्द होगी भारत में लॉन्च

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।